कांग्रेस ने शुरू की 2026 विधानसभा चुनाव की तैयारी गिरजा मोड पार्टी कार्यालय में हुई बैठक
1 min read
आसनसोल :जैसे-जैसे 2026 में बंगाल विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है पूरे प्रदेश के साथ-साथ आसनसोल में भी विभिन्न राजनीतिक पार्टियों द्वारा तत्परता बढ़ती जा रही है आज आसनसोल के गिरजा मोड इलाके में कांग्रेस की तरफ से पार्टी कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक में आसनसोल उत्तर आसनसोल दक्षिण जमुरिया हीरापुर ब्लॉक और कुल्टी इलाकों में कांग्रेस नेतृत्व को लेकर एक बैठक की गई इस बैठक में कांग्रेस पार्षद एस एम मुस्तफा शाह आलम प्रसनजीत पुईतुंडी के अलावा तमाम बड़े कांग्रेस नेता उपस्थित थे। इस दौरान 2026 विधानसभा चुनाव और 2027 के आसनसोल नगर निगम चुनाव से पहले किस तरह से इस क्षेत्र में संगठन को और मजबूत किया जा सकता है इस पर विचार विमर्श हुआ बैठक के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए शाह आलम ने कहा कि 2026 का विधानसभा चुनाव अब ज्यादा दिन दूर नहीं है इसलिए आज 2026 विधानसभा चुनाव और 2027 के आसनसोल नगर निगम चुनाव को लेकर एक बैठक हुई जहां आसनसोल लोकसभा केंद्र के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का नेतृत्व करने वाले लोग आए थे उनके साथ संगठन को किस तरह से और मजबूत किया जा सके इस पर चर्चा हुई उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शुभंकर सरकार और जिला नेतृत्व के आदेश के अनुसार इस क्षेत्र में कांग्रेस का हर कार्यकर्ता कमर कसकर चुनाव की तैयारी में जुट जाएगा वही प्रसनजीत पुईतुंडी ने कहा कि आज की बैठक में आने वाले विधानसभा और नगर निगम चुनाव को लेकर बैठक हुई उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम पश्चिम बंगाल का दूसरा सबसे बड़ा नगर निगम है ऐसे में यह बहुत जरूरी हो जाता है कि कांग्रेस की तरफ से अभी से इसकी तैयारी शुरू कर दी जाए उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता अब प्रशासन के कार्यों पर नजर रखेगा और कहीं भी लापरवाही देखी गई तो कांग्रेस उसे प्रशासन के सामने उजागर करेगी। वहीं कांग्रेस पार्षद एस एम मुस्तफा ने कहा कि आज आसनसोल लोकसभा केंद्र के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस नेतृत्व से जुड़े लोग आए हैं यहां पर 2026 विधानसभा चुनाव और 2027 के आसनसोल नगर निगम चुनाव को लेकर चर्चा हुई और किस तरह से संगठन को और मजबूती प्रदान की जा सकती है इस पर मंथन हुआ उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बहुत से लोग कांग्रेस का दामन थामने वाले हैं जिससे कांग्रेस को और बल मिलेगा












