मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा की तरफ से रविंद्र नगर उन्नयन समिति के सामने लगाई गई वाटर कूलर मशीन
1 min read
आसनसोल :अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय परियोजना अमृत धारा के तहत मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा की तरफ से शहर के विभिन्न इलाकों में वाटर कूलर मशीनें लगायी जा रहीं हैं आज आसनसोल बर्नपुर रोड के किनारे रविंद्र नगर उन्नयन समिति के सामने एक वाटर कूलर मशीन लगाया गया शाखा द्वारा 2025- 2026 सत्र में अमृत धारा परियोजना के तहत कुल तीस स्थाई वाटर कूलर मशीन लगाए गए हैं। पश्चिम बंगाल सरकार में कानून और श्रम मंत्री मलय घटक ने इस वाटर कूलर मशीन का नारियल फोड़ कर और फीता काटकर उद्घाटन किया इस मौके पर यहां पार्षद मौसमी बसु सोना गुप्ता मारवाड़ी सम्मेलन आसनसोल शिल्पांचल शाखा के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल वैभवी फाउंडेशन के संस्थापक जगदीश बागड़ी अध्यक्ष पुष्पा बागड़ी मारवाड़ी युवा मंच के शाखा अध्यक्ष सत्यजीत बागड़ी आदि उपस्थित थे












