राउस एवेन्यू अदालत के फैसले से बढ़ीं अनूप माझी उर्फ लाला की मुश्किलें
1 min read
नई दिल्ली :कोयले के अवैध उत्खनन और तस्करी मामले के मुख्य आरोपी अनूप माझी उर्फ लाला की मुश्किलें तब और बढ़ गई जब दिल्ली के राउस एवेन्यू अदालत ने उनके जमानत की याचिका को खारिज कर दिया आपको बता दें कि सीबीआई द्वारा अवैध उत्खनन और तस्करी मामले में अनुप माजी को मुख्य आरोपी बनाया गया था इसके बाद एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट द्वारा काले धन की जांच करने के लिए लाला पर अवैध रूप से 1014 करोड रुपए जमा करने का आरोप लगाया एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट द्वारा अनूप माझी की 163 करोड रुपए की संपत्ति जप्त कर ली गई और उन्होंने लाला से इस संपत्ति के स्रोत की जानकारी मांगी। लेकिन उन्होंने संपत्ति के स्रोत के बारे में जो जानकारी प्रदान की है उससे एजेंसी खुश नहीं हुआ और उन्होंने दिल्ली के राउस एवेन्यू कोर्ट में मामला दर्ज किया। इसे लेकर अनूप माझी ने अदालत में जमानत की अर्जी डाली थी लेकिन उनकी याचिका खारिज कर दी गई समझा जा रहा है की अदालत के इस फैसले से उनकी मुश्किलें बढ़ गई












