आसनसोल साउथ थाने की तरफ से हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन थाने के अधिकारियों और सीपीवीएफ कर्मियों ने भी किया रक्तदान
1 min read
आसनसोल :इन दिनों आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से उत्सर्ग नाम से रक्तदान शिविरों के आयोजन किये जा रहे हैं विभिन्न थाना और चौकियों की तरफ से इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है आज आसनसोल दक्षिण थाने की तरफ से जीटी रोड के किनारे स्थित ब्लड डोनेशन सेंटर में एक रक्तदान शिविर लगाया गया यहां पर आसनसोल साउथ थाना प्रभारी कौशिक कुंडू आसनसोल साउथ थाने की फर्स्ट ऑफिसर अनन्या दे इस जिले में रक्तदान आंदोलन के अगुआ प्रवीर धर बिलाल खान पुलक चक्रवर्ती के अलावा आसनसोल साउथ थाने के तमाम अधिकारी और सिविक वॉलिंटियर उपस्थित थे। आज के इस शिविर में आसनसोल साउथ थाने के अधिकारियों और महिला और पुरुष सिविक वॉलिंटियरों ने भी रक्तदान किया इस मौके पर कौशिक कुंडू ने कहा की पुलिस के अधिकारी न सिर्फ इलाके में कानून व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तैनात किए जाते हैं बल्कि उनकी एक और जिम्मेदारी यह भी होती है कि वह समाज को स्वस्थ रखने और पुलिस और जनता के बीच संबंधों को सुधारने का भी प्रयास करते रहें रक्तदान एक ऐसा अवसर है जिससे यह संबंध और बेहतर होता है क्योंकि रक्तदान से कोई महान दान नहीं होता आज के इस रक्तदान शिविर में आसनसोल साउथ थाने के महिला और पुरुष अधिकारियों और सिविक वॉलिंटियर्स ने भी बढ़ चढ़कर स्वेच्छा से रक्तदान किया उन्होंने कहा कि पुलिस के अधिकारी के तौर पर वह चाहते हैं कि वह और उनके साथी इसी तरह से समाज की सेवा करते रहे वहीं प्रवीर धर ने आसनसोल साउथ थाना प्रभारी कौशिक कुंडू और उनकी पूरी टीम को धन्यवाद दिया जिन्होंने रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया उन्होंने कहा कि 50 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है क्योंकि आसनसोल जिला अस्पताल में गर्मी के मौसम में रक्त की भारी कमी हो जाती है इसे देखते हुए आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से उत्सर्ग नामक जो यह पहल की गई है उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है।












