आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के मुद्दे पर निगम में जरूरी बैठक
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम इलाके में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के उद्देश्य से आज आसनसोल नगर निगम में एक जरूरी बैठक हुई इस बैठक में पश्चिम वर्धमान जिले के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डाक्टर मोहम्मद यूनुस मुख्य रूप से उपस्थित थे के अलावा मेयर विधान उपाध्याय डिप्टी मेयर वसीम उल हक सहित नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे इस बारे में वसीम उल हक ने बताया कि नगर निगम इलाके में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को कैसे और बेहतर किया जा सकता है इसके बारे में आज की बैठक में चर्चा हुई साथ ही आने वाले बारिश के मौसम को देखते हुए डेंगू को लेकर भी चर्चा हुई उन्होंने कहा कि जिस तरह से आसनसोल नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं उससे उम्मीद हैकी डेंगू इस बार अपने पांव नहीं पसार पाएगी हालांकि उन्होंने आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के लोगों से भी अपील की की डेंगू के नियंत्रण में आसनसोल नगर निगम का सहयोग करें जब आशा कर्मी डेंगू के सर्वेक्षण के लिए किसी के घर में जाते हैं तो आशा कर्मियों के उनके घर और आसपास के क्षेत्र का सर्वेक्षण करने दें कहां पर पानी जमा हुआ है यह देखने दें एकमात्र तभी आसनसोल नगर निगम इस पर नियंत्रण कर सकता है वहीं मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि आज की बैठक में आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने को लेकर चर्चा हुई। वहीं जिले के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि आज आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चर्चा हुई और कहां-कहां पर चिकित्सकों या चिकित्सा कर्मियों की जरूरत है इस पर भी मंथन हुआ उन्होंने कहा कि आज की बैठक में काफी जरूरी मुद्दों पर चर्चा हुई और उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में चिकित्सा सेवाओं को और बेहतर किया जा सकेगा












