आसनसोल के सेन रेले रोड पर स्थित पंचमुहा पुल के किनारे नगर निगम द्वारा शुरू की गई ड्रेन की सफाई
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के भगत सिंह मोड़ से सेन रेले रोड जाने के रास्ते में पंचमुहा पुल पड़ता है लगभग हर बरसात में यहां पर जल जमाव की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है यह पुल रेलवे के अधीन आता है लेकिन आसनसोल नगर निगम का कहना है कि रेलवे प्रशासन द्वारा इस पुल के आसपास नाले की साफ सफाई को लेकर कोई पहल नहीं की जाती जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है आज से आसनसोल नगर निगम की तरफ से पंचमुहा पुल के पास नाले की साफ सफाई की शुरुआत की गई यहां पर मशीनों के सहारे नाले से गंदगी निकाली जा रही है जिससे नाले की गहराई फिर से वापस आए और बारिश में पानी सड़क पर ना आ जाए इस बारे में हमने आसनसोल नगर निगम के एक अधिकारी जो इस कार्य की निगरानी कर रहे हैं उनसे बात की तो उन्होंने कहा कि चेयरमैन और डिप्टी मेयर के निर्देश पर आज से नाले की साफ सफाई का कार्य शुरू किया गया है जो अगले दो या तीन दिनों में समाप्त हो जाएगा उन्होंने कहा कि नगर निगम की तरफ से हिदायत दी गई है कि जहां पर भी इस तरह से जल जमाव होने की आशंका है वहां पर नालों की साफ सफाई की जाए इसी को ध्यान में रखते हुए आज से यहां पर यह कार्य शुरू किया गया उन्होंने कहा कि यह रेलवे की जमीन है और रेलवे द्वारा ही यहां पर नालों की साफ-सफाई की जानी चाहिए लेकिन रेलवे द्वारा इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया जिससे लोगों को परेशानी होती है तो नगर निगम द्वारा यह कार्य किया जा रहा है जिससे आने वाले बारिश के मौसम में यहां पर जल जमाव की स्थिति ना हो उन्होंने आशा जताई कि इससे यहां पर जल जमाव नहीं होगा












