आसनसोल रामकृष्ण मिशन आश्रम विद्यालय में उच्च माध्यमिक पढ़ाई की हुई शुरुआत
1 min read
आसनसोल :आज से आसनसोल रामकृष्ण मिशन आश्रम विद्यालय में क्लास 12 की पढ़ाई की शुरुआत हुई एक बेहद गंभीर अनुष्ठान के द्वारा क्लास 12 की पाठ्यक्रम की शुरुआत की घोषणा की गई इस मौके पर यहां आसनसोल रामकृष्ण मिशन के सचिव स्वामी सौमात्मानंद जी महाराज मंत्री मलय घटक रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी तथा शिक्षा विभाग के तमाम अधिकारी उपस्थित थे लंबे समय से आसनसोल के निवासियों द्वारा यह मांग की जा रही थी कि रामकृष्ण मिशन स्कूल में माध्यमिक की परीक्षा के बाद क्लास 12 की पढ़ाई नहीं होने से उनके बच्चों को माध्यमिक के बाद अन्य स्कूलों में भर्ती होना पड़ता है जिसके लिए उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है उन्होंने रामकृष्ण मिशन स्कूल में ही क्लास 12th तक की पढ़ाई की मांग की थी और आखिरकार आज से इसकी शुरुआत हो गई।












