shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

भाजपा का बाराबनी थाना के सामने प्रदर्शन कहा देश विरोधी व्यक्तियों के खिलाफ हो कड़ी कारवाई

1 min read

बाराबनी :देश विरोधी पोस्ट सोशल मीडिया पर डालने के आरोप में बाराबनी थाने की पुलिस ने सफर अंसारी नामक एक व्यक्ति को कल शाम गिरफ्तार किया था इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से भाजपा नेता अभिजीत राय के नेतृत्व में कल देर रात बाराबनी थाने के अधिकारियों से मुलाकात की गई और उन्हें बताया गया कि जो कोई भी भारत में रहकर देश विरोधी नारे लगाता है या देश विरोधी हरकतें करता है उनके खिलाफ कड़ी से पड़ी कार्रवाई की जाए। इस बारे में अभिजीत राय ने कहा कि यह पहला मौका नहीं है कि जब इस क्षेत्र में किसी ने देश विरोधी पोस्ट सोशल मीडिया पर डाला है यह जरूर है कि बाराबनी थाना द्वारा उसे गिरफ्तार किया जा रहा है लेकिन इससे कोई फायदा नहीं पहुंच रहा है क्योंकि एक को गिरफ्तार करने के बावजूद 10 ऐसे लोग और आ जा रहे हैं जो इस तरह के देश विरोधी बातें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं उन्होंने कहा कि यही अगर बंगाल पुलिस न होकर यूपी पुलिस होती तो एक व्यक्ति को उदाहरण बनाकर उसे ऐसी सजा दी जाती की बाकी लोग भयभीत हो जाते और इस तरह के देश विरोधी हरकतें करने से पहले 100 बार सोचते लेकिन यहां पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जा रहा है तो 10 दूसरे व्यक्ति तैयार हो जा रहे हैं इससे पुलिस प्रशासन का डर लोगों के मन से चला गया है यही समझ में आता है। उन्होंने कहा कि देश विरोधी बातें करने वालों को पुलिस द्वारा इस तरह से गिरफ्तार करके सुरक्षा कवच देने से नहीं होगा उन्हें ऐसी सजा देनी होगी कि भविष्य में इस तरह की हरकत करने से पहले अगला 100 बार सोचे और उसके बाद इस तरह की हरकत करने से बाज आए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page