आज से 3 दिन आसनसोल के रविंद्र भवन में सजेगी बांग्ला गीत संगीत की अनोखे महफिल
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के रविंद्र भवन में आज से आसनसोल आर्टिस्ट वेलफेयर सोसायटी की तरफ से तीन दिवसीय बांग्ला संगीत मेला नाम से संगीत कार्यक्रम की शुरुआत हुई आसनसोल के प्रख्यात उद्योगपति और समाजसेवी सचिन राय तथा डॉक्टर अशोक मुखर्जी ने इस दिन दिवसीय संगीत कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आसनसोल आर्टिस्ट वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित अनुष्ठान में आज कल और परसों बांग्ला गीत संगीत के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे यहां पर इन तीन दिनों में आसनसोल के संगीत प्रेमियों को बांग्ला संगीत के कुछ धुरंधर कलाकारों की प्रस्तुति सुनने का अवसर मिलेगा इन तीन दिनों में आसनसोल के संगीत प्रेमियों को सुजय भौमिक अन्वेषा मंडल गौरव सरकार सोहनी मुखर्जी नमिता राय चौधरी रातुल पर्वत देवजीत दत्ता अरित्र दासगुप्ता प्रणय मजुमदार प्रसुन बनर्जी विपिन राय शर्मिता दत्त विश्वास दीपावली दत्ता जैसे कलाकारों की प्रस्तुति सुनने का मौका मिलेगा पिछले चार सालों से आसनसोल आर्टिस्ट वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से यह कार्यक्रम किया जा रहा है और हर बार रविंद्र भवन में आसनसोल के बांग्ला संगीत प्रेमियों का हुजूम उमड़ता है। इसे लेकर जब हमने सचिन राय से बात की तो उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल और आसनसोल गीत संगीत और संस्कृति की धरती है और 23 24 और 25 मई इन तीन दिनों में आसनसोल आर्टिस्ट वेलफेयर सोसाइटी के सौजन्य से आसनसोल और आसपास के क्षेत्र के लोगों को बांग्ला गीत संगीत के विभाग में एक अनोखा अनुभव होगा बांग्ला गीतों के कुछ बेहतरीन कलाकार आसनसोल आएंगे और अपनी प्रस्तुति पेश करेंगे तीन दिन शाम 4वर्षों बजे से आसनसोल के रविंद्र भवन में बांग्ला गीत संगीत की वह महफिल सजेगी जिसे आसनसोल की संस्कृति प्रेमी जनता लंबे समय तक भूल नहीं पाएगी












