shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

सिख स्टूडेंट एक्सीलेंस अवॉर्ड को लेकर बैठक आयोजित, 14 जून को होगा आयोजन 5 जून तक आवेदन करने की अंतिम तिथि।

1 min read

आसनसोल  :सिख वेलफेयर सोसाइटी और आसनसोल सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की संयुक्त बैठक सिख वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान हरजीत सिंह बग्गा के आसनसोल स्थित दफ्तर पर आयोजित की गई। यह बैठक आगामी 14 जून को होने वाले सिख स्टूडेंट एक्सीलेंस अवॉर्ड कार्यक्रम को लेकर की गई।

इस बैठक में सिख वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान हरजीत सिंह बग्गा, सचिव रणजीत सिंह देवल, मुख्य सलाहकार तरसेम सिंह तथा आसनसोल सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह, कार्यकारी प्रधान सुरजीत सिंह मक्कड़ सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

बैठक के संबंध में प्रधान जगदीश सिंह एवं कार्यकारी प्रधान सुरजीत सिंह मक्कड़ ने बताया कि, “हर बार की तरह इस बार भी सिख वेलफेयर सोसाइटी और आसनसोल सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, स्थानिक गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के सहयोग से सिख एक्सीलेंस अवॉर्ड के अंतर्गत सिख स्टूडेंट अवॉर्ड 2024 और 2025 एक साथ आयोजित करने जा रही है। यह आयोजन 14 जून को आसनसोल के रविंद्र भवन में किया जाएगा। धर्मप्रचार कमेटी जमशेदपुर की तरफ़ से सिख मार्शल आर्ट गतका और गुरु तेग बहादुर जी पर बनी कश्मीर पर फ़िल्म भी दिखाई जायगी।

उन्होंने आगे बताया कि, “जिन सिख विद्यार्थियों ने अपनी पढ़ाई में अच्छे अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें इस कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा। झारखंड के धनबाद से लेकर कुमारडूबी, आसनसोल, बर्दवान तक के विद्यार्थी इस कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। कक्षा 10वीं और 12वीं में 80% से अधिक अंक, तथा ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन में 60% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले सिख छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जो बच्चे खेल,  या किसी अन्य क्षेत्र में सिख उपलब्धियों के साथ नाम कमा चुके हैं, उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा। सभी छात्र 5 जून तक आवेदन फॉर्म भरकर हमारे सदस्यों को जमा कर दें, इसके बाद कोई फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।”

सिख वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान हरजीत सिंह बग्गा एवं सचिव रणजीत सिंह देवल ने जानकारी दी कि, “इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न श्रेणियों में विशिष्ट सिख शख्सियतों को भी सम्मानित किया जाएगा, जिनमें ‘सिंह इज किंग’, ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’, ‘बेबे नानकी अवॉर्ड’ और ‘कौम दे हीरे अवॉर्ड’ शामिल हैं। इस बार 2024 और 2025 के दोनों वर्षों के मेधावी छात्रों को एक ही मंच पर पुरस्कृत किया जाएगा।”

आसनसोल सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव शह गाय घाट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एवं सिख वेलफेयर सोसाइटी के मुख्य सलाहकार तरसेम सिंह ने कहा कि, “सभी सिख संगठन, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियां एवं सिख जातेबंदियों से अनुरोध है कि इस कार्यक्रम में सहयोग करें और अपने बच्चों को इस आयोजन में भेजें ताकि उनका मनोबल ऊँचा हो। क्योंकि यह कार्यक्रम विशेष रूप से सिख विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित किया जाता है ताकि वे अपने-अपने क्षेत्र में और अधिक नाम रोशन कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page