पानागढ़ मोड़ ग्राम राज्य सड़क पर हादसा एक व्यक्ति की मौत
1 min read
दुर्गापुर :पानागढ़ के मोड ग्राम क्षेत्र में राज्य सड़क पर हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर कांकसा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि मृत युवक का नाम अभिजीत मुखर्जी था और उसकी उम्र लगभग 40 वर्ष थी। यह युवक दुर्गापुर फरीदपुर थाना अंतर्गत धबनि क्षेत्र का निवासी था। वह कांकसा के पानागढ़ औद्योगिक क्षेत्र में एक निजी कारखाने में काम करता था। पुलिस सूत्रों के अनुसार सोमवार रात ड्यूटी के बाद पानागढ़ मोड ग्राम राज्य सड़क पर बाइक चलाकर घर जा रहा था 4 एर माईल के पास एक ट्रेलर खराब होकर खड़ी थी तभी तीव्र गति से आकर अभिजीत ने ट्रेलर के पीछे टक्कर मार दिए जिससे उसे छाती और सर पर गंभीर चोटे आए जिस वजह से उसका काफी खून बहने लगा आशंका जनक हालत में उसे दुर्गापुर महकमा अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से दुर्गापुर फरीदपुर के धबनी इलाके में शॉप की लहर दौड़ गई स्थानीय लोगों का आरोप है कि शाम के बाद एक के बाद एक ट्रेलर रास्ते के बीचों बीच खड़े रहते हैं रास्ते में अंधेरा होने की वजह से आए दिन आम लोगों को हादसे का शिकार होना पड़ता है यहां तक की लोगों की मौत भी हो जाती है लोगों का कहना है कि पर्याप्त रोशनी ना होने की वजह से यह हादसे होते हैं












