अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन पश्चिम बंगाल प्रदेश द्वारा 2 दिवसीय मदर्स डे स्पेशल ऑनलाइन समर कैंप का हुआ समापन
1 min read
आसनसोल :अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन,पश्चिम बंगाल प्रदेश के द्वारा दो दिवसीय ऑनलाइन समर कैंप (मदर्स डे स्पेशल) आयोजित किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष बिनीता अग्रवाल के नेतृत्व में समर कैंप का आयोजन हुआ।
समर कैंप के संचालक के रूप में प्रदेश बाल विकास प्रमुख निधि पसारी की मुख्य भूमिका रही ,उनके साथ उनकी बाल विकास सह प्रमुख स्नेहा खेमानी और सहयोगी प्रदेश संपादक मधु डूमरेवाल सहयोगी बनी।
“समर कैंप का” में दोनों दिन बच्चो ने खूब आनंद उठाया।
अलग अलग सात ट्रेनर के द्वारा खेल – खेल में बच्चो को कई कार्य सिखाये गये।
कार्यक्रम की ट्रेनर बिंदु भगत आर्ट आफ लिविंग टीचर दुर्गापुर ,मधु डूमरेवाल एक्सेल किड्स आसनसोल प्रियंका सेठ रॉय टाडलार्स मान्टेसरी स्कुल की सह संस्थापक तनु तुलस्यान क्राफ्ट गलोर धनबाद Craft Gallore ऋचा गोयल रानीगंज , सिद्धि सुल्तानिया तथा प्रीति खेमानी आसनसोल से है। शीतल जालान द्वारा गणेश वंदना की गई। समर कैंप में निम्नलिखित विषयों पर जानकारी दी गई।
▪️Al app knowledge,Mock Drill,
▪️photo frame with Icecream stick,card making
▪️Story telling with fun, मंत्र स्नान,मेडीटेशन
▪️Dates laddu & cold coffee
▪️Warmup Games,Quiz n fun related to Mother’s day
▪️Pot making and Plantation
प्रांतीय अध्यक्ष बिनीता अग्रवाल ने बच्चो के सर्वांगीन विकास के लिए किन किन बातों पर ध्यान रखना चाहिए उस पर प्रकाश डाला साथ ही समय का महत्व,देशभक्ति की सीख दी गई।प्रांतीय सचिव कंचन जी ने भी कार्यक्रम की सराहना की और कहा ऐसे कार्यक्रम आगे भी करते रहेंगे।प्रदेश कोषाध्यक्ष नीलू अग्रवाल ने सभी अभिभावकों को धन्यवाद दिया।
निधि पसारी ने बताया कि समर कैंप में 75 बच्चों ने शिरकत की।
साथ ही पश्चिम बंगाल प्रदेश के वरिष्ठ पदाधकारी शारदा लाखोटिया ,रेखा लाखोटिया,बबीता बगड़िया,रेनू अग्रवाल,पुष्पा सिंघल,सरोज लोधा
ने कार्यक्रम में जुड़कर बच्चो का मनोबल बढ़ाया।
अभिभावकों ने भी प्रदेश द्वारा किए गए इस आयोजन की भूरी भूरी प्रशंसा की ।कार्यक्रम के अंत में जिन भी बहनों का प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से योगदान रहा उन सभी को धन्यवाद दिया गया।
विजेता बच्चो को ई सर्टिफिकेट दिया जाएगा।












