shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

लाइफलाइन हॉस्पिटल की तरफ से पश्चिम बर्दवान और बीरभूम में लगाए गए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

1 min read

*बाराबनी/ बीरभूम* :अस्पताल न सिर्फ बीमार व्यक्तियों को स्वास्थ्य प्रदान करते हैं बल्कि यह लोगों के मन में एक विश्वास भी पैदा करते हैं कि उनके बुरे समय में कोई है जो उनको देखेगा। आसनसोल में काली पहाड़ी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 19 के किनारे स्थित लाइफ लाइन हॉस्पिटल की तरफ से इसी विश्वास को कायम करने का प्रयास किया जा रहा है। यह अस्पताल न सिर्फ लोगों को उच्च स्तरीय चिकित्सा उपलब्ध करा रहा है बल्कि अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए लगातार विभिन्न दूर दराज के क्षेत्रों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगा रहा है। साथ ही जिनको दवाओं की आवश्यकता है उन्हें भी मदद पहुंचाई जा रही है। इसी क्रम में बाराबनी विधानसभा क्षेत्र के रूपनारायणपुर में लाइफ लाइन हॉस्पिटल की तरफ से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यहां लाइफ लाइन हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने विभिन्न बीमारियों के लिए लोगों की जांच की। सभी को जरूरी सलाह दी गई और जिन्हें दवा की आवश्यकता थी उनकी भी मदद की गई। इस दौरान यहां पर बाराबनी के विधायक और आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय जिला परिषद कर्माध्यक्ष मोहम्मद अरमान सालानपुर ब्लॉक टीएमसी उपाध्यक्ष भोला सिंह सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे। वहीं लाइफ लाइन हॉस्पिटल की तरफ से पश्चिम बर्धमान की सीमा पार कर बीरभूम जिले के दुबराजपुर में भी निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। स्थानीय जगत जननी क्लब के सहयोग से यहां भी लाईफ लाइन हॉस्पिटल द्वारा लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। यहां पर भी लोगों को उनके स्वास्थ्य को लेकर जरूरी सलाह दी गई और दवाइयों के विषय में भी उनका सहयोग दिया गया लाइफलाइन हॉस्पिटल की तरफ से कहा गया कि वह अस्पताल को सिर्फ व्यवसाय करने का एक जरिया नहीं मानते वह चाहते हैं की लाइफ लाइन हॉस्पिटल के जरिए वह लोगों की सेवा कर सके उन्होंने कहा कि लाइफ लाइन हॉस्पिटल की तरफ से हर महीने इस तरह के कई शिविर लगाए जाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page