आसनसोल गर्ल्स कॉलेज के गवर्निंग बॉडी की हुई बैठक मंत्री और गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष मलय घटक रहे मौजूद
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल गर्ल्स कॉलेज के गवर्निंग बॉडी की बैठक हुई यहां गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष और मंत्री मलय घटक विशेष रूप से उपस्थित थे इसके अलावा आसनसोल गर्ल्स कॉलेज की टीचर इंचार्ज डॉक्टर मोनिका साहा के अलावा स्कूल के अध्यक्ष शिक्षक और गवर्नमेंट बॉडी के अन्य सदस्य उपस्थित थे इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए डॉक्टर मोनिका साहा ने कहा कि आज कॉलेज के गवर्निंग बॉडी की बैठक हुई जिसमें गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष मलय घटक मुख्य रूप से उपस्थित थे उनकी मौजूदगी में कॉलेज के विकास को लेकर चर्चा हुई किस तरह से कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर किया जाए और किस तरह से कॉलेज के पठन-पाठन को और बेहतर किया जा सकता है इस पर चर्चा हुई उन्होंने कहा कि आज की चर्चा काफी सकारात्मक माहौल में हुई














