बच्चों के बीच मामूली विवाद से बढ़ी बात घरों में तोड़फोड़ तीन हिरासत में
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 39 नंबर वार्ड इलाके में दो पक्षों के आपसी विवाद के कारण तनाव पसर गया इस मामले में पुलिस ने तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया है स्थानीय और पुलिस सूत्रों से पता चला है कि कल एक शादी का अनुष्ठान था वहां पर बच्चों के बीच कुछ विवाद हुआ तब के लिए तो मामले को निपटा लिया गया लेकिन बाद में एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के घरों को निशाना बनाते हुए पत्थर बाजी का आरोप लगाया जा रहा है इसके अलावा लाठी और धारदार हथियारों से कुछ लोगों पर हमले का भी आरोप लग रहा है घटना की सूचना पाकर आसनसोल दक्षिण थाने के पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस सूत्र के मुताबिक इस घटना में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है स्थानीय निवासी हकीम दास ने बताया कि आसनसोल दक्षिण थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग इस पूरे घटनाक्रम के साथ जुड़े हुए हैं वह समाज विरोधी काम करते हैं जब उन्होंने उनके समाज विरोधी कर्यों का विरोध किया तब उन पर हमला किया गया












