आसनसोल नगर निगम विकास को लेकर हुई बैठक मेयर विधान उपाध्याय रहे उपस्थित:
1 min read
आसनसोल नगर निगम के मेयर बिधान उपाध्याय ने आज निगम के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की जहां चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी अभिजीत घटक और वसीम उल हक कमिश्नर नितिन सिंघानिया सहित तमाम अधिकारी भी उपस्थित थे। इस मौके पर विधान उपाध्याय ने कहा कि आने वाले गर्मी के मौसम को देखते हुए पानी की समस्या को दूर करने पर खास तवज्जो दिया जा रहा है। 53000 नए कनेक्शन दिए जाएंगे । गाड़ुई नदी को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नपाई का काम बीपीएल कार्ड होल्डरों के लिए घर बनाने के लिए पैसों का इंतजाम पर भी चर्चा तथा बिजली पानी और सड़क की व्यवस्था को भी और चाक-चौबंद करने को लेकर आज की बैठक में चर्चा की गई। इसके साथ ही आने वाली गर्मियों को देखते हुए अप्रैल महीने तक चार और ओवर हेड टैंक को चालू करने पर भी फैसला लिया गया












