पश्चिम बर्दवान जिले के एम आर डीलरों ने किया मेयर को सम्मानित:
1 min read
आसनसोल नगर निगम के नवनियुक्त मेयर विधान उपाध्याय को पश्चिम बर्धमान ज़िला एम आर डीलर्स एसोसिएशन की तरफ से फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। आसनसोल सबडिवीजन के सभी 9 ब्लॉकों के एमआर डीलर मौजूद थे । इन्होंने बताया कि आज संगठन द्वारा नए मेयर को सम्मानित किया गया । इसके अलावा कुछ मुद्दों पर चर्चा भी हुई ।उन्होंने कहा कि सरकार राशन डीलरों को जो भी सुविधाएं दे रही हैं उनसे उनको कोई शिकायत नहीं है । द्वारे राशन परियोजना के कार्यान्वयन के लिए जो भी सुविधाएं उनको दी जा रही हैं उनसे वह संतुष्ट है । इनका कहना था कि वह हमेशा राज्य सरकार के साथ सहयोग करते आए हैं और भविष्य में भी करेंगे । इस मौके पर पश्चिम बर्दवान जिला एमआर डीलर एसोसिएशन के पश्चिम बर्धमान ज़िला के सभी 9 आदि उपस्थित थे ब्लॉकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।












