बर्नपुर में शूटआउट जमीन कारोबारी पर जानलेवा हमला
1 min read
बर्नपुर :शिल्पांचल एक बार फिर गोलियों की आवाज से दहल गया ताजा घटनाक्रम बर्नपुर के नवीनगर में घटी। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस क्षेत्र के एक जमीन कारोबारी इरफान मुस्तफा को दो अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मार दी उन्हें आशंका जनक अवस्था में पहले आसनसोल जिला अस्पताल ले जाया गया बाद में उन्हें रेफर कर दिया गया उन्हें दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया है हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि इरफान मुस्तफा पर यह हमला क्यों किया गया या हमलावर कौन थे लेकिन जिस तरह से जमीन कारोबारी इरफान मुस्तफा पर यह हमला हुआ है उससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है












