इस्पात नगरी बर्नपुर के वैष्णव बांध में मंदिर कमेटी के लिए दान की गई जमीन को एक व्यक्ति द्वारा हड़पने का आरोप
1 min read
बर्नपुर :बर्नपुर के वैष्णव बांध इलाके के नवघंटी रोड इलाके में मां मंगलमयी काली मंदिर के निकट चार कट्ठा जमीन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है आज उस क्षेत्र के लोग हीरापुर थाने में पहुंचे उनके साथ टीएमसी पार्षद अशोक रुद्रा भी थे। घटना के बारे में अशोक रूद्र ने बताया कि उस मंदिर के निकट जमीन थी वह जमीन चार कट्ठा थी जो बनारसी लाल केडिया के नाम पर थी बनारसी लाल केडिया ने मंदिर कमेटी और स्थानीय लोगों से वादा किया था कि यह जमीन वह मंदिर को दान कर देंगे और बहुत जल्द जमीन को मंदिर कमेटी के नाम पर रजिस्टी भी करवा देंगे लेकिन इससे पहले कि वह ऐसा करवा पाते उनका देहांत हो गया। अशोक रूद्र ने कहा कि उसके बाद इसी क्षेत्र में रहने वाले भाजपा आईटी सेल के सदस्य ने बनारसी लाल केडिया के बेटे से मिलकर उनसे कुछ पैसों के बदले वह जमीन अपने नाम करवा ली अशोक रूद्र ने बताया कि आज जो लोग हीरापुर थाने में आए हैं उनमें से ज्यादातर भाजपा समर्थक ही है लेकिन भाजपा आईटी सेल के सदस्य द्वारा मंदिर के नाम पर दान की गई जमीन को अपने नाम पर करवा लेने से वह भी बेहद नाखुश और नाराज हैं इसीलिए उन्होंने आज हीरापुर थाने में पहुंचकर इंसाफ की गुहार लगाई है थाने की तरफ से उन्हें आज मिलने के लिए बुलाया गया है अशोक रूद्र ने बताया कि यह लोग उनके पास भी आए थे उन्होंने इस मामले को लेकर पुलिस प्रशासन के पास जाने की उन्हें सलाह दी थी इसलिए आज वह लोग हीरापुर थाने आए हैं अशोक रूद्र ने बताया कि जिस भाजपा आईटी सेल के सदस्य की बात की जा रही है उसने उस क्षेत्र के कुछ लोगों के खिलाफ झूठे मामले भी दर्ज करवा दिए हैं












