कश्मीर में आतंकवादी हमले के खिलाफ रानीगंज में भाजपा का विरोध प्रदर्शन पाकिस्तान से आर पार करने की मांग
1 min read
रानीगंज :आज रानीगंज के नूतन एगारा इलाके में भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता अभिक मंडल के नेतृत्व में कश्मीर के पहलगांव में कल हुए आतंकवादी घटना की तीव्र निंदा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया इस मौके पर पाकिस्तान का झंडा भी जलाया गया इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए अभिक मंडल ने बताया कि कल कश्मीर के पहलगांव में जिस तरह से आतंकवादियों द्वारा 28 हिंदू पर्यटकों की निर्ममता के साथ हत्या की गई उसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है उन्होंने कहा कि भारत में इस तरह की आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देने की हिम्मत बाहर के आतंकवादियों को इसलिए हो रही है कि भारत में ही कुछ ऐसे लोग हैं जो तथा कथित रूप से धर्मनिरपेक्ष बनते हैं और कम्युनिस्ट विचारधारा के हैं लेकिन वह पूरी तरह से हिंदू विरोधी हैं और यही वजह है कि वह इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वालों के साथ सहानुभूति रखते हैं उन्होंने कहा कि यादवपुर जैसे विश्वविद्यालय में आजाद कश्मीर के नारे लगाए जाते हैं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया कि वह इस तरह की सोच रखने वाले लोगों को चिन्हित करें और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए उन्होंने कहा कि इससे पहले भी हमने देखा है कि जब भी भारत पर आतंकवादी हमले हुए हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने उसका मुंह तोड जवाब दिया है उन्होंने भरोसा जताया कि इस घटना का भी उचित जवाब दिया जाएगा उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जिस तरह से आतंकवादियों को प्रश्रय दे रहा है उससे अब समय आ गया है कि पाकिस्तान से आर पार की लड़ाई की जाए ताकि इसका एक स्थाई समाधान निकल सके












