shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल नगर निगम में हुई बोर्ड मीटिंग पानी के सुचारू आपूर्ति सहित राजस्व अदायगी पर दिया गया जोर

1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम में आज इस महीने की बोर्ड मीटिंग हुई इस बोर्ड मीटिंग में चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी मेयर विधान उपाध्याय डिप्टी मेयर वसीम उल हक अभिजीत घटक सहित सभी एम एम आई सी बोरो चेयरमैन और पार्षद उपस्थित थे इस दौरान यहां पर विभिन्न जरूरी मुद्दों पर चर्चा हुई सबसे पहले हाल ही में जिन विभूतियों का देहांत हुआ था उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए 1 मिनट का मौन धारण किया गया इसके बाद नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न जरूरी मुद्दों पर चर्चा हुई आज की बैठक के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि आज पानी की समस्या को लेकर विचार विमर्श किया गया उन्होंने कहा कि गर्मी आते ही विभिन्न इलाकों में पानी की कमी देखी जा रही है नगर निगम की तरफ से पानी की आपूर्ति को सुचारू रखने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है लेकिन क्योंकि गर्मी इस साल बहुत जल्दी और बहुत ज्यादा पड़ गई है इस वजह से पानी के जो स्रोत है वह सूख गए हैं जिस वजह से पानी की आपूर्ति में परेशानी हो रही है उन्होंने लोगों से भी नगर निगम के साथ सहयोग करने का आवाहन किया उन्होंने कहा कि पानी की बर्बादी से बचना अति आवश्यक है तभी नगर निगम सभी को सुचारू ढंग से पानी की आपूर्ति कर सकेगा वहीं उन्होंने सभी राजनीतिक दलों और धार्मिक संगठनों से अनुरोध किया कि उनके कार्यक्रमों के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए उनके द्वारा जो बैनर या पोस्टर लगाए गए थे अगर वह कार्यक्रम संपन्न हो चुके हैं तो उन कार्यक्रमों से संबंधित बैनर नगर निगम क्षेत्र में जहां लगाए गए थे वहां से हटा लिए जाए उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र को साफ सुथरा करने के लिए नगर निगम की तरफ से यह प्रयास किया जा रहा है इसके अलावा उन्होंने अवैध रूप से कमर्शियल उद्देश्य से जो बैनर लगाए गए हैं उनको भी हिदायत दी की आने वाले 15 से 20 दिनों के अंदर वह अपने उन बैनरों को खोल लें जिनको कमर्शियल उद्देश्य से लगाए गए थे अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि नगर निगम जुर्माना नहीं लगाना चाहता लेकिन अगर जल्द से जल्द उन बैनरों को नहीं खोला गया तो नगर निगम जुर्माना लगाने पर बाध्य होगा। वही अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि आज की बैठक में एक और अहम फैसला लिया गया उन्होंने कहा कि अगर किसी भूमि पर हाई राइज बिल्डिंग बनाई जाती है चाहे वह कमर्शियल हो या रेजिडेंशियल हो उस बिल्डिंग को तभी बनाया जा सकेगा जब उस भूमि पर नगर निगम का कोई भी टैक्स बकाया नहीं होगा उन्होंने कहा कि अगर उस भूमि पर नगर निगम का कोई टैक्स बकाया है तो पहले उस टैक्स की भरपाई करनी होगी उसके बाद ही वहां पर हाई राइज बिल्डिंग बनाया जा सकेगा। अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि इससे उम्मीद की जा रही है कि नगर निगम को राजस्व अदायगी में सुविधा होगी वहीं मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि आज की बैठक में आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में विकास के मुद्दे पर चर्चा हुई और पानी के आपूर्ति को कैसे सुचारु रखा जा सके इस पर विशेष जोर दिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page