मुर्शिदाबाद की घटना के खिलाफ कुल्टी में भाजपा के विरोध रैली
1 min read
कुल्टी :हाल ही में वक्फ आंदोलन का विरोध करते हुए मुर्शिदाबाद में कुछ ऐसी घटनाएं घटी थी जिसने पूरे बंगाल को झकझोर के रख दिया था मुर्शिदाबाद में हिंदू परिवारों के साथ बर्बरतापूर्ण आचरण किया गया था उनके घरों को उनकी दुकानों को जला दिया गया था कई हिंदू परिवार विस्थापित होने को मजबूर हो गए थे इसे लेकर आज कुल्टी भाजपा की तरफ से एक विशाल विरोध रैली निकाली गई यहां कुल्टी के भाजपा विधायक डॉ अजय पोद्दार पार्टी के जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य सहित इस क्षेत्र के तमाम बड़े भाजपा नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे यह रैली रानी तालाब से न्यू रोड तक निकली इस मौके पर डॉक्टर अजय पोद्दार ने कहा कि जिस तरह से मुर्शिदाबाद में हिंदू परिवारों पर आक्रमण किया गया उसकी जितनी निंदा की जाए कम है उन्होंने कहा कि वक्फ आंदोलन सिर्फ एक बहाना था राज्य सरकार प्रायोजित इस हिंसक घटना में चुन चुन कर हिंदू परिवारों को टारगेट बनाया गया इसके लिए उन्होंने राज्य प्रशासन की तीव्र निंदा की उन्होंने कहा कि बंगाल में जो पुलिस अधिकारी हैं उनमें मानवता अभी भी बची हुई है लेकिन जो पुलिस अधिकारी बंगाल के बाहर से आकर यहां पर कार्य कर रहे हैं उनमें मानवता का लेश मात्र बाकी नहीं है। उन्होंने बंगाल के सभी हिंदुओं से आग्रह किया कि वह 2026 के चुनाव में एकजुट हो और वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकें












