फर्जी मतदाताओं को चिन्हित करने के लिए टीएमसी कार्यकर्ताओं को दी गई हिदायत
1 min read
आसनसोल :पिछले कुछ समय से मतदाता सूची को लेकर पश्चिम बंगाल में काफी आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है टीएमसी का आरोप है कि हरियाणा महाराष्ट्र जैसे राज्यों में भाजपा द्वारा मतदाता सूची में गड़बड़ी करके वहां पर चुनाव जीते गए हैं यह काम बीजेपी बंगाल में ना कर सके इसके लिए भाजपा की रणनीति को काटने के लिए टीएमसी अभी से मैदान में उतर गई है आज आसनसोल के रविंद्र भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें टीएमसी उत्तर विधानसभा की तरफ से टीएमसी कार्यकर्ताओं को ब्लॉक से बूथ स्तर तक फर्जी मतदाताओं को चिन्हित करने के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही गई इस प्रशिक्षण शिविर के दौरान मंत्री मलय घटक डिप्टी मेयर वसीम उल हक अभिजीत घटक आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी एमएमआईसी गुरदास चटर्जी के अलावा टीएमसी से जुड़े तमाम बड़े नेता उपस्थित थे यहां पर टीएमसी कार्यकर्ताओं को यह हिदायत दी गई की आने वाले बंगाल विधानसभा चुनाव को देखते हुए बुथ स्तर पर फर्जी मतदाताओं को चिन्हित करने का कार्य किया जाए ताकि भाजपा हरियाणा महाराष्ट्र जैसे अवैध तरीके का लाभ यहां ना मिल सके












