आसनसोल में आईपीएल की तर्ज पर हुई बास्केटबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के ईस्माइल इलाके में स्थित गुरु नानक स्कूल में आज से बास्केटबॉल प्रीमियर लीग की शुरुआत हुई इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए इस प्रतियोगिता के आयोजकों में से एक गौतम झा ने बताया वह और उनके मित्र ऋषि अग्रवाल द्वारा एक संस्था की शुरुआत की गई थी जिसके तहत इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है यह एक बास्केटबॉल प्रतियोगिता है जो आईपीएल की तर्ज पर होगी यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता है जिसमें आसनसोल और आसपास के क्षेत्र की कुल 12 टीमें हिस्सा ले रहे हैं उन्होंने बताया कि यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता है जिसका फाइनल रविवार को खेला जाएगा प्रतियोगिता के पहले दिन आसनसोल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अमरजीत सिंह भरारा सहित तमाम विशिष्ट लोग उपस्थित थे












