यात्री साथी ऐप चालकों को दिया गया इंसेंटिव
1 min read
आसनसोल :राज्य सरकार के यात्री साठी ऐप में जो वाहन चालक पंजीकृत है आज उनमें से पांच वाहन चालकों को हटन रोड के ट्रैफिक कियोस्क के सामने पुरस्कृत किया गया इस मौके पर यहां आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी ट्रैफिक विश्वजीत साहा ट्रैफिक इंस्पेक्टर राणा अंबिका दत्ता आसनसोल साउथ ट्रेफिक गार्ड प्रभारी संजय मंडल आसनसोल नॉर्थ ट्रेफिक गार्ड प्रभारी मोहम्मद अशरफुल इस्लाम के अलावा और भी ट्रैफिक अधिकारी उपस्थित थे। इसके साथ ही यहां दो सौ के करीब स्थानीय लोग उपस्थित थे। यहां पर निलेश ठक्कर मोहम्मद मिराज आलम रंजीत मंडल नवीन दे और चंदन कुमार मोदी नामक वाहन चालकों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर विश्वजीत साहा ने कहा कि आज यात्री साठी ऐप में पंजीकृत वाहन चालकों को इंसेंटिव दिया गया ताकि वह आने वाले समय में और बेहतर ढंग से काम कर सके वही राणा अंबिका दत्ता ने कहा कि यात्री साठी ऐप अन्य ऐप के मुकाबले काफी सस्ता है और लोगों को इसका इस्तेमाल करना चाहिए वहीं आसनसोल साउथ ट्रेफिक गार्ड प्रभारी संजय मंडल ने कहा कि इस ऐप के जरिए 24 घंटे लोगों की सेवा की जाती है वहीं आसनसोल नॉर्थ ट्रेफिक गार्ड प्रभारी मोहम्मद अशरफुल इस्लाम ने कहा कि इस ऐप में पंजीकृत चालकों की ईमानदारी का परिचय यह है कि हाल ही में इस ऐप के जरिए दो व्यक्तियों द्वारा वाहन की बुकिंग की गई थी वह अपने बैग वाहन में भूल गए थे लेकिन चालकों की ईमानदारी की वजह से उन्हें वह बैग वापस मिल गए












