अनीस खान की रहस्यमय मौत के खिलाफ एसएफआई और डीवाईएफआई की बात से चलाया गया हस्ताक्षर अभियान:
1 min read
आलिया विश्वविद्यालय के छात्र अनीश खान की रहस्यमय ढंग से हुई मौत और मीनाक्षी मुखर्जी सहित 16 वामपंथी छात्रों की गिरफ्तारी के खिलाफ़ आज एसएफआई और डीवाईएफआई की तरफ से बीएनआर स्थित रवीन्द्र भवन के सामने हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। डीवाईएफआई नेता विक्टर आचार्या ने आरोप लगाया कि जिस तरह से अनीस खान की हत्या की गई है वह गिरफतार होमगार्ड के बयानों से ही जाहिर है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी बड़े रसूखदार व्यक्ति को बचाने के लिए पुलिस के निचले ओहदे के लोगों को बलि का बकरा बनाया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने अनीस खान को इंसाफ दिलाने के लिए चलाए गए अभियान के दौरान गिरफतार मीनाक्षी मुखर्जी सहित सभी वामपंथी छात्रों की बिना शर्त रिहाई की मांग की।












