रक्तदन है सबसे महान दान – विधान उपाध्याय:
1 min read
आसनसोल सबडिवीजन योगा कल्चर एसोसिएशन और एकता क्लब द्वारा संयुक्त रूप से आसनसोल के आम बगान इलाके में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । इसके अलावा एक स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया और रक्त दाताओं को सर्टिफिकेट दिए इस मौके पर विधान उपाध्याय ने सभी से रक्तदान जैसे पुनीत कार्य को करने के लिए आगे आने का आह्वान किया । इस मौके पर लगाए गए स्वास्थ्य जांच शिविर में 100 से ज्यादा लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई यहां आसनसोल सबडिवीजन योगा कल्चर एसोसिएशन और एकता क्लब के सदस्यों के साथ ही आसनसोल दक्षिण थाने के प्रभारी अभिजीत चैटर्जी विशेष रूप से उपस्थित थे । यहां 70 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।












