दवा की बढ़ी कीमतों के खिलाफ टीएमसी का विभिन्न ब्लॉक में विरोध प्रदर्शन
1 min read
*आसनसोल/बर्नपुर/कुल्टी* :केंद्र सरकार द्वारा दवा की कीमत बढ़ाने के खिलाफ आज आसनसोल लोकसभा केंद्र के विभिन्न ब्लाकों में टीएमसी की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया गया आसनसोल साउथ ब्लॉक टीएमसी की तरफ से बर्नपुर में एक विरोध रैली निकाली गई यहां पर डिप्टी मेयर अभिजीत घटक के अलावा बड़ी संख्या में अन्य टीएमसी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे सभी ने केंद्र सरकार द्वारा जरूरी दवा की कीमत बढ़ाने के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की उन्होंने कहा कि जिस तरह से केंद्र सरकार द्वारा कुछ बड़े पूंजी पतियों को लाभ पहुंचाने के लिए जरूरी दवा की कीमतों को बढ़ाया गया है उसे कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आज ममता बनर्जी के निर्देश पर टीएमसी का हर कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन कर रहा है वही आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक टीएमसी की तरफ से भी आज इसी मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया गया। राहा लेन स्थित टीएमसी पार्टी कार्यालय से एक विरोध रैली निकाली गई जो बस स्टैंड के निकट आकर सभा में तब्दील हो गई यहां पर आयोजित एक विरोध सभा के दौरान नगर निगमके चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी डिप्टी मेयर अभिजीत घटक एमएमआईसी गुरदास चटर्जी बोरो चेयरमैन राजेश तिवारी टीएमसीपी जिला अध्यक्ष अभिनव मुखर्जी रबिउल इस्लाम के अलावा बड़ी संख्या में टीएमसी कार्यकर्ता उपस्थित थे यहां पर भी केंद्र सरकार द्वारा दवा की कीमतों को बढ़ाने के खिलाफ केंद्र सरकार को खरी खोटी सुनाई गई और इन कीमतों को वापस लेने की मांग की गई वहीं कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में भी कुल्टी ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस की तरफ से दवा की कीमतों को बढ़ाने के खिलाफ रैली निकाली गई और विरोध प्रदर्शन किया गया यहां पर भी टीएमसी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्र सरकार से मांग की गई की दवा की बढ़ी हुई कीमतों को तुरंत वापस लिया जाए इस मौके पर यहां कुल्टी के पूर्व विधायक उज्जवल चटर्जी मीर हाशिम सहित बड़ी संख्या में टीएमसी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे












