दवाओं की कीमत बढ़ाने के खिलाफ टीएमसी का व्यापक विरोध
1 min read
आसनसोल :एक अप्रैल से 748 दवाओं की कीमत बढ़ गई है इससे आम जनता पर भारी बोझ पड़ने की आशंका जताई जा रही है। इसे लेकर कल शाम नगर निगम के बोरो चेयरमैन डॉक्टर देवाशीष सरकार के नेतृत्व में आसनसोल के इस्माइल मोड़ पर एक पथ सभा का आयोजन किया गया। यहां दवाओं की कीमत बढ़ाने के फैसले का विरोध किया गया और तुरंत इसे वापस लेने की मांग की गई। इस बारे में डॉक्टर देवाशीष सरकार ने कहा कि जिस तरह रातों रात बिना किसी से सलाह लिए 748 दवाओं की कीमत बढ़ा दी गई वह स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि इन दवाओं में ब्लड प्रेशर शुगर हार्ट सहित विभिन्न गंभीर बीमारियों की दवा भी है जिनका उपयोग लोगों को रोजाना करना पड़ता है। इनमें से कुछ दवाएं तो लोगों को दिन में दो बार लेनी पड़ती हैं। ऐसे अगर यह फैसला लिया गया है तो वह कहीं से भी जनता के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि दवाओं की कीमत बढ़ाने से कई जरूरी दवाई की कीमत 10 गुना बढ़ जाएगी । डॉक्टर देवाशीष सरकार ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्वास्थ्य साथी कार्ड बनाया है जिससे कि लोगों को इलाज में कोई असुविधा ना हो। आज इस कार्ड की वजह से गरीब आदमी भी महंगे से महंगे अस्पताल में इलाज करवा सकता है। लेकिन केंद्र की जन विरोधी सरकार जनता के स्वस्थ जीवन के अधिकार को छीन रही है












