एसएससी को लेकर दासु ने कहा राज्य की जनता भाजपा और उसकी बी टीम माकपा को कभी नहीं कर सकती माफ
1 min read
आसनसोल :तृणमूल कांग्रेस कांग्रेस के राज्य संपादक वी शिवदासन दासु ने आज सोशल मीडिया पर लाइव आकर एसएससी नियुक्ति मामले में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और भारतीय जनता पार्टी को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने कहा कि यह बड़े अफसोस की बात है की एसएससी नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा जो राय दी गई है उससे 26000 के करीब शिक्षकों की नियुक्ति रद्द हो गई इसके लिए उन्होंने सीधे तौर पर माकपा और भाजपा को जिम्मेदार ठहराया उन्होंने कहा कि जब पश्चिम बंगाल में वामपंथियों का शासन था तब उन्होंने भी अपने कार्यकर्ताओं को बड़ी संख्या में सरकारी स्कूलों में प्राइमरी टीचर के पद पर नियुक्त करवा दिया था दासु ने सवाल किया कि जिन लोगों को वामपंथियों द्वारा प्राइमरी टीचर के पद पर बहाल किया गया था क्या वह सभी इसके लायक थे क्या उनके पास सभी वांछित डिग्रियां थी इसके बावजूद सिर्फ इस वजह से कि वह मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता थे और उन्होंने जनगणना में काम किया था उनको 2009 में प्राइमरी टीचर के तौर पर नियुक्ति प्रदान कर दी गई लेकिन जब 2011 में पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन हुआ और ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी की सरकार बनी तब ममता बनर्जी ने वाम फ्रंट के जमाने में नियुक्त हुए एक भी माकपा समर्थक को नौकरी से नहीं निकाला। वह इसलिए क्योंकि ममता बनर्जी शुरू से कहती आई थी कि वह बदला नहीं बदलाव चाहती हैं और यही वजह है कि उन्होंने वामफ्रंट के जमाने में नियुक्त प्राइमरी टीचरों को नौकरी से नहीं निकला लेकिन यहां हम क्या देख रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी की बी टीम बनकर माकपा के विकास रंजन भट्टाचार्य सुप्रीम कोर्ट में केस लड़ते हैं और एक झटके में 26000 शिक्षकों की नियुक्ति रद्द हो जाती है उन्होंने सवाल किया क्या सभी 26000 शिक्षकों ने रिश्वत देकर नौकरी हासिल की थी उन्होंने कहा कि सीबीआई तो इस मामले की जांच कर रही थी तब उन्होंने यह जांच करके पता क्यों नहीं लगाया कि 26000 में से कितनों ने रिश्वत दी थी और कितनों को अपनी योग्यता के आधार पर नौकरी मिली थी अगर जांच करने के पश्चात यह पाया जाता है कि इतने लोगों ने रिश्वत देकर नौकरी हासिल की थी तो उन्हें जरूर नौकरी से निकाल दिया जाना चाहिए था लेकिन सभी को निकाल देना अनुचित था क्योंकि उनमें से बहुत से ऐसे शिक्षक थे जो अपने योग्यता के आधार पर वहां पर पहुंचे थे उनमें से बहुत से लोग बहुत गरीब परिवारों से आते थे जिनके लिए वह नौकरी जीविका अर्जन का एकमात्र जरिया था ऐसे में विकास रंजन भट्टाचार्य ने हजारों लोगों के पेट पर लात मार दिया उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता सब देख रही है और विकास रंजन भट्टाचार्य तथा भाजपा को यहां की जनता कभी माफ नहीं करेगी उन्होंने कहा कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कुछ नेता पार्टी को शून्य से फिर वापस लाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन विकास रंजन भट्टाचार्य के इस कदम से पार्टी फिर से बंगाल में शून्य पर आ जाएगी वहीं उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से भी सवाल किया कि देश के कई राज्यों में उनकी भी सरकारी हैं वहां पर भी पुलिस शिक्षक आदि विभागों में नियुक्तियां होती हैं क्या वह अपने दिल पर हाथ रखकर यह कह सकते हैं कि वहां पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपने कार्यकर्ताओं को नियुक्ति नहीं दी जाती क्या वहां पर 100% स्वच्छ नियुक्ति होती है उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल को बदनाम करने के साजिश के तहत यह काम किया जा रहा है और इसमें कांग्रेस भी वामपंथियों और भाजपा का साथ दे रही है उन्होंने कांग्रेस के पूर्व सांसद अधीर रंजन चौधरी को दलाल कहते हुए कहा कि वह पहले वामपंथी हुआ करते थे बाद में कांग्रेस में आ गए इसीलिए जो असली कांग्रेस नेता थे वह अधीर रंजन चौधरी के इस फैसले को हजम नहीं कर पाए जिसमें उन्होंने वामपंथियों के साथ एक होकर चुनाव लड़ने का फैसला लिया था उन्होंने कहा कि अधीर रंजन चौधरी ने सिर्फ कांग्रेस या मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी को नहीं उन्होंने अपनी राजनीति को भी समाप्त कर लिया। दासु ने साफ कहा कि देश के अन्य राज्यों के राजनीतिक दल भाजपा के साथ समझौता करके चलना पसंद करते हैं क्योंकि वह भाजपा से राजनीतिक लड़ाई नहीं लड़ना चाहते लेकिन ममता बनर्जी ने जिंदगी में कभी भारतीय जनता पार्टी जैसी पार्टी के साथ समझौता नहीं किया और आज भी वह पूरे देश की एकमात्र नेत्री हैं जो भारतीय जनता पार्टी को टक्कर दे रहीं हैं। दासू ने साफ कहा कि अगर कांग्रेस वाम फ्रंट यह बीजेपी को लगता है कि एसएससी मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद टीएमसी के लिए मुश्किलें बढ़ जाएगी तो वह सपना देख रहे हैं क्योंकि टीएमसी के साथ ममता बनर्जी के साथ इस राज्य की जनता है और हमेशा रहेगी और 2026 के चुनाव में टीएमसी पिछले बार के मुकाबले और बड़े बहुमत से सत्ता में वापसी करेगी












