समाजसेवी संतोष कुमार वर्मा के नेतृत्व में सीतारामपुर आरपीएफ इंस्पेक्टर के तबादले पर उन्हें दी गई विदाई
1 min read
कुल्टी :आदिकर्ण फाउंडेशन समाज सेवी संस्था सह राजनीतिक दल के नेता संतोष कुमार वर्मा के नेतृत्व प्रतिनिधि मंडल ने सीतारामपुर आरपीएफ इंस्पेक्टर लखन मीणा के सियालदह स्टेशन स्थित मेन पोस्ट इंस्पेक्टर कमांडर में तबादला किये जाने पर उन्हें माला पहनाकर विदाई दिया गया। उक्त आदिकर्ण फाउंडेशन के चेयरपर्सन सह राजनीतिक नेता संतोष कुमार वर्मा ने कहा सीतारामपुर आरपीएफ पोस्ट इंस्पेक्टर सम्मानीय लखन मीना जी 2022 में सीतारामपुर में पदभार ग्रहण किया था। उनके लगभग तीन साल के बाद 2025 में उन्हें पूर्व रेलवे के सियालदह रेल मंडल के सियालदह स्टेशन स्थित आरपीएफ थाना मेन पोस्ट इंस्पेक्टर का पदभार मिलना एक परिश्रमी, रेलवे यात्री को सुरक्षित व्यवस्था देना, अपने छोटे बड़े सभी अधिकारी कर्मी से सुव्यवस्थित तरीके से रेलवे प्रशासन के कार्य को धरातल में लाना यह कार्य इनका सीतारामपुर आरपीएफ पोस्ट में रहकर श्री मीना ने तीन साल में किया था। आदिकर्ण फाउंडेशन के चेयरपर्सन श्री वर्मा ने कहा रेलवे देश की सबसे बड़ी लाइफ लाइन हैं। रेलवे में कुशल आरपीएफ इंस्पेक्टर का होना ही रेलवे प्रशासन का मुख्य उद्देश्य रहता है। श्री वर्मा ने कहा सीतारामपुर आरपीएफ इंस्पेक्टर पोस्ट में रहकर इन्होंने सभी से एक व्यवहारिक रूप से मिलना जुलना समस्या का समाधान करने में विस्वास रखते थे। आज इन्हें इनकी सियालदह स्टेशन के मेन पोस्ट इंस्पेक्टर का पदभार मिलना इनके क़ाबलियत को उजागर करता हैं। श्री वर्मा ने कहा रूटिंग ट्रांसफर होना इनके जॉब में हैं। हमने अपनी संस्था की ओर से दुःख के साथ सुख और इनके जीवन समय में सुख के साथ इनके पदौन्नति क़ामयाबी का भगवान के समक्ष प्रथान करते हुए, इन्हें फूल पुष्प माला उपहार देकर सम्मानित किया। विशेष रूप से काजल दास, कवि सिंह, उत्तम मंडल उपस्थित थे।












