पानी की समस्या से परेशान महिलाओं ने की मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 97 नंबर वार्ड के आदिवासी इलाके की महिलाओं ने आज मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात की उन्होंने उनके वार्ड में पानी की कमी के बारे में मेयर को अवगत कराया और इस परेशानी को दूर करने का अनुरोध किया इस बारे में मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि आज 97 नंबर वार्ड की कुछ महिलाओं ने उनसे उनके क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर मुलाकात की और समस्या के निराकरण के लिए अनुरोध किया उन्होंने कहा कि उनके अनुरोध पर उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए समस्या के कारण का पता लगाने के लिए अधिकारियों को हिदायत दे दी है रिपोर्ट आते ही उन्हें पूरी उम्मीद है कि जल्द से जल्द उनकी समस्या दूर हो जाएगी












