नगर निगम द्वारा दो वार्डो में बनाए गए रास्तों की गुणवत्ता पर कांग्रेस ने लगाया सवालिया निशान
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 46 तथा 47 नंबर वार्ड इलाकों में बनाए गए रास्तों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए आज आसनसोल साउथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की तरफ से मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात की गई और उन्हें इस बारे में एक पत्र सोपा गया इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए कांग्रेस नेता शाह आलम ने बताया कि ईद से कुछ दिनों पहले 47 नंबर वार्ड इलाके में ढलाई रास्ते का निर्माण किया गया था लेकिन उसकी गुणवत्ता इतनी खराब थी कि उसमें से अभी से रेत निकलने लगी है। वही हटन रोड में भी जिस पीच रास्ते का निर्माण किया गया था उसकी गुणवत्ता भी आसनसोल नगर निगम द्वारा तय मानक के मुताबिक नहीं है उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा जहां भी कोई कार्य किया जाता है उसके पीछे आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के लोगों के टैक्स का पैसा इस्तेमाल किया जाता है ऐसे में किसी भी ठेकेदार को इस तरह से पैसे की लूट करने की इजाजत नहीं दी जा सकती इसी को लेकर आज कांग्रेस की तरफ से ज्ञापन सौंपा गया उन्होंने कहा कि मेयर ने उनकी बातों को सुना और आश्वासन दिया कि इसकी जांच करवाई जाएगी












