मंत्री मलय घटक ईएसआई हॉस्पिटल नर्सिंग ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के कन्वोकेशन समारोह में हुए शामिल
1 min read
आसनसोल :राज्य के कानून और श्रम मंत्री मलय घटक ने आज आसनसोल के रविंद्र भवन में ईएसआई हॉस्पिटल के नर्सिंग ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के कन्वोकेशन कार्यक्रम में हिस्सा लिया इस मौके पर यहां बड़ी संख्या में नर्सें उपस्थित थी जिन्होंने अब तक इस ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट से ट्रेनिंग प्राप्त की थी। आज उन्हें सर्टिफिकेट प्रदान किया गया इस मौके पर मंत्री ने कहा कि जिस तरह से कोलकाता के जोका में ईएसआई मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल है ठीक उसी प्रकार से आसनसोल के अस्पताल को भी बनाने की कोशिश की जा रही है उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में ईएसआई हॉस्पिटल में काफी विकास हुआ है नए ऑपरेशन थिएटर शुरू किए गए हैं निशुल्क डायलिसिस होती है दंत विभाग में आधुनिकतम चेयर लगाया गया है इसके अलावा नेत्र विभाग में भी काफी विकास हुआ है उन्होंने कहा कि इस अस्पताल के कायाकल्प हो जाने से आसपास के इलाकों के कारखाने में काम करने वाले मजदूरों को चिकित्सा उपलब्ध करने में काफी सुविधा हो रही है वही जब हमने इस अस्पताल से ट्रेनिंग प्राप्त करने वाली कुछ नर्सों से बात किया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने यहां काफी अच्छा समय बिताया कई साल वह अपने परिवार को छोड़कर यहां पर रही लेकिन उन्हें कभी भी यहां अपने परिवार की कमी महसूस नहीं हुई क्योंकि यहां पर उनके साथी या ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के शिक्षक शिक्षिकाएं इतनी अच्छी थी कि उन्होंने सबको एक सूत्र में बांधकर रखा उनकी ट्रेनिंग भी काफी अच्छी हुई है जिससे कि आने वाले समय में उन्हें अपने भविष्य को संवारने में काफी मदद मिलेगी












