आसनसोल हेल्थ वर्ल्ड हॉस्पिटल में फिर हुआ विवाद समाज सेवी फिरोज खान एफके ने कहा अगर नहीं संभव है चलाना तो बंद कर दे हॉस्पिटल लोगों को ना करें परेशान
1 min read
आसनसोल :आसनसोल का हेल्थ वर्ल्ड हॉस्पिटल लगातार विवादों में रहा है आज भी वहां एक मरीज की मौत को लेकर अच्छा खासा विवाद पैदा हो गया आपको बता दें की 26 मार्च को आसनसोल के इस्माइल इलाके के रहने वाले मोहम्मद ओबेद आलम को हेल्थ वर्ल्ड हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था वह घर में गिर गए थे जिससे उनके सर में चोट आई थी इस वजह से उन्हें आसनसोल के हेल्थ वर्ल्ड हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था भर्ती के बाद वहां मोहम्मद आलम का इलाज चल रहा था लेकिन आज उनकी मृत्यु हो गई अस्पताल की तरफ से उनके परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी गई जब परिवार के लोग हेल्थ वर्ल्ड हॉस्पिटल पहुंचे तो बताया गया कि मोहम्मद ओबैद आलम को कार्डियक अरेस्ट हुआ था जिस वजह से उनकी मृत्यु हुई जब मोहम्मद ओबैद आलम के बेटों ने अपने पिता के शव को ले जाने की बात कही तो हॉस्पिटल की तरफ से कहा गया कि उनके पिता के शव का पोस्टमार्टम होगा। इस पर उनके दोनों बेटों ने हैरानी जताई क्योंकि ना तो मोहम्मद ओबैद आलम के दो बेटों या उनके परिवार में से किसी ने भी पोस्टमार्टम की मांग की थी लेकिन अस्पताल अपने फैसले पर अड़ा रहा इसे लेकर अस्पताल और मोहम्मद ओबैद आलम के परिवार के बीच काफी तनातनी शुरू हो गई हमने जब मोहम्मद ओबेद आलम के बेटे मोहम्मद शादाब आलम से बात की तो उन्होंने कहा कि उनके पिता को 26 मार्च को सर में चोट लगने की वजह से आसनसोल के हेल्थ वर्ल्ड हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था आज हॉस्पिटल की तरफ से उनके पास फोन आया कि उनके पिता की मृत्यु हो गई है जब वह अपने पिता के शव को यहां से ले जाने के लिए आए तो बताया गया कि उनका पोस्टमार्टम होगा उन्होंने कहा कि वह दो भाई हैं और दोनों में से किसी भी भाई की मांग नहीं है कि पोस्टमार्टम हो और ना ही परिवार के किसी अन्य सदस्य की यह मांग है तो फिर अस्पताल प्रबंधन क्यों पोस्टमार्टम करने पर पड़ा हुआ है इस बारे में जब हमने अस्पताल के इमरजेंसी विभाग के डॉक्टर ऑरित्र भट्टाचार्य से बात की तो उन्होंने कहा कि क्योंकि मोहम्मद ओबैद आलम को बाहरी चोट लगने की वजह से अस्पताल में 26 मार्च को भर्ती किया गया था इसलिए उनके भर्ती होते ही कन्यापुर चौकी की पुलिस को खबर दी गई थी और यह एक मेडिको लीगल मामला बन गया था अब क्योंकि उनकी मृत्यु हो चुकी है इसलिए पोस्टमार्टम करना कानूनी तौर पर जरूरी है हालांकि घटना की सूचना पाकर जब समाजसेवी फिरोज खान एफके मौके पर पहुंचे तो उन्होंने पहले अस्पताल के अधिकारियों से बात की उन्हें भी बताया गया कि पोस्टमार्टम करना होगा इतने में कन्यापुर चौकी से पुलिस के अधिकारी भी पहुंचे और उन्होंने भी हॉस्पिटल अधिकारियों से बात की फिरोज खान एफके का कहना था कि अस्पताल प्रबंधन मोहम्मद ओबैद आलम के परिजनों की तो क्या पुलिस अधिकारियों की बात भी नहीं सुन रहा है फिरोज खान एफके ने कहा कि कोई भी देश के कानून से बड़ा नहीं है ना तो मोहम्मद ओबैद आलम का परिवार और ना ही हेल्थ वर्ल्ड हॉस्पिटल जब तक हेल्थ वर्ल्ड हॉस्पिटल लिखित में मोहम्मद उबेद आलम की डेथ समरी नहीं देता तब तक पोस्टमार्टम नहीं करवाने दिया जाएगा उन्होंने कहा कि मोहम्मद उबेद आलम की मृत्यु को चार घंटे से ज्यादा हो गए आखिर हेल्थ वर्ल्ड हॉस्पिटल जैसे एक बड़े अस्पताल को किसी मरीज की डेथ समरी देने में इतना समय क्यों लगता है क्या छुपाना चाहता है अस्पताल प्रबंधन इसका जवाब जानना बहुत जरूरी है और तभी जाकर पोस्टमार्टम की अनुमति दी जाएगी वरना हरगिज जबरदस्ती पोस्टमार्टम होने नहीं दिया जाएगा उन्होंने कहा कि यह पहला मौका नहीं है जब आसनसोल के हेल्थ वर्ल्ड हॉस्पिटल के खिलाफ इस तरह की बात सामने आ रही है इसके पहले भी यहां पर मरीजों और परिजनों द्वारा कई शिकायत की गई है खासकर राज्य सरकार के स्वास्थ्य साथी कार्ड पर इलाज करने में आसनसोल हेल्थ वर्ल्ड हॉस्पिटल की तरफ से काफी कोताही बर्ती जाती है उन्होंने साफ कहा कि जब तक अस्पताल प्रबंधन मोहम्मद ओबैद आलम की डेथ समरी नहीं देती तब तक पोस्टमार्टम होने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर हॉस्पिटल के अधिकारी ठीक से लोगों को सेव नहीं दे पा रहे हैं तो उन्हें अस्पताल बंद कर देना चाहिए












