अग्निमित्रा पाल ने कहा कि उन्हें नहीं है टीएमसी की अंदरूनी सिरफुटव्वल से सरोकार
1 min read
आसनसोल :भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल ने आज शीतला इलाके में जिला भाजपा पार्टी कार्यालय में किए प्रेस मिट के दौरान टीएमसी के अंदर ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के बीच चल रहे कथित द्वंद पर टिप्पणी की। उन्होंने बताया कि प्रदेश के लोगों के साथ साथ भाजपा को भी इस बात में कोई दिलचस्पी नहीं है कि टीएमसी पार्टी में कौन सर्वेसर्वा होगा। आज की बंगाल की सच्चाई यह है कि लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है आवास योजना में घर नहीं मिल रहा है महिलाएं सुरक्षित नहीं है। ऐसे में टीएमसी में कौन नायक हैं और कौन सर्वाधिनयिका इसे लेकर वह बिल्कुल भी नहीं सोच रही । विधायक ने कहा कि टीएमसी के अंदर क्या हो रहा है कौन किसको धक्का दे रहा है किसका सर फूट रहा है इसमें भी उन्हें कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्हें बस इतना पता है कि आने वाले 2026 के विधानसभा चुनावों के बाद पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन होगा टीएमसी की सरकार का पतन होगा और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बंगाल में भी डबल इंजन की सरकार बनेगी और सिर्फ तभी बंगाल के लोगों की परेशनियों का निराकरण होगा












