बच्चों को कथित तौर पर ट्यूशन जाने से रोकने के मुद्दे पर भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल के आरोपों पर दासु का पलटवार कहा विरोध के नाम पर ना हो नौटंकी
1 min read
आसनसोल :जमुरिया विधानसभा अंतर्गत चुरुलिया के लदा गांव में स्थानीय लोगों ने बालू गाड़ियों के परिचालन को रोक दिया था इनका आरोप था कि चुरुलिया चौकी के एक पुलिस अधिकारी ने बच्चों को ट्यूशन स्कूल जाने से मना किया था दरअसल बालू गाड़ियों के परिचालन की वजह से रास्ते में इतना कीचड़ हो गया था कि बच्चे गिर गए थे इसके बाद स्थानीय लोगों और बच्चों का आरोप था कि पुलिस अधिकारी ने कथित तौर पर बच्चों को ट्यूशन जाने से मना किया था इसके खिलाफ आज अग्निमित्रा पाल ने मोर्चा खोल दिया था और इसे लेकर राज्य सरकार टीएमसी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ भी सख्त बयान दिया था इस पर जब हमने टीएमसी के वरिष्ठ नेता और राज्य संपादक वी शिवदासन दासु से बात की तो उन्होंने कहा कि जिस तरह से विधायक ने पुलिस और ममता बनर्जी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है वह सरासर गलत है दरअसल अगर कोई झूठ बोल रहा है तो वह भाजपा की विधायक झूठ बोल रही है उन्होंने कहा कि कल जमुरिया में जो घटना हुई उसे देखकर ही लग रहा है कि इस पूरी घटना को बनाया गया था जो बच्चे वहां पर एक साथ खड़े होकर बोल रहे थे वहां पर कोई वयस्क व्यक्ति नहीं था उन सभी बच्चों को एकत्रित करने के पीछे भाजपा का हाथ था और भाजपा अपने राजनीतिक स्वार्थ को चरितार्थ करने के लिए अब बच्चों का इस्तेमाल कर रही है उन्होंने कहा कि बच्चों से यह सब बुलवाया गया था दासु ने सवाल किया कि जब बच्चे यह बोल रहे थे तब वीडियो रिकॉर्डिंग कौन कर रहा था क्योंकि तब तो वहां पर कोई मीडिया कर्मी नहीं था और ना ही किसी राजनीतिक दल का कार्यकर्ता मौजूद था तो जाहिर सी बात है यह साफ हो जाता है कि इसके पीछे भाजपा की साजिश है उन्होंने अग्निमित्रा पाल के बारे में कहा कि यह अच्छी बात है कि वह एक फायर ब्रांड नेत्री के रूप में उभर कर सामने आना चाह रही हैं और वह हर मुद्दे पर विरोध कर रही हैं लोकतंत्र में यही होना भी चाहिए लेकिन विरोध के नाम पर नौटंकी नहीं करनी चाहिए उन्होंने कहा कि अगर बालु गाड़ियों के अवैध परिचालन के मुद्दे को उठाना ही है तो भाजपा विधायक को भाजपा शासित प्रदेशों में बालू का जो अवैध कारोबार हो रहा है उस पर भी सवाल उठाना चाहिए।












