shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

डॉ अजय पोद्दार के नेतृत्व में नए भाजपा जिला अध्यक्ष देव तनु भट्टाचार्य को किया गया सम्मानित

1 min read

कुल्टी :हाल ही में देव तनु भट्टाचार्य को आसनसोल सांगठनिक जिला का अध्यक्ष बनाया गया था आज कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के नियामतपुर सेंट्रल पार्टी कार्यालय में कुल्टी के विधायक डॉक्टर अजय पोद्दार के नेतृत्व में देव तनु भट्टाचार्य को सम्मानित किया गया इस मौके पर यहां डॉक्टर अजय पोद्दार के अलावा कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के तमाम भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे इस मौके पर देव तनु भट्टाचार्य को आसनसोल सांगठनिक जिला का भाजपा अध्यक्ष बनने पर बधाई दी गई और यह भरोसा जताया गया कि उनके नेतृत्व में आने वाले 2026 के बंगाल विधानसभा चुनाव में आसनसोल लोकसभा केंद्र से भारतीय जनता पार्टी सभी सात विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी इस दौरान अपना वक्तव्य रखते हुए डॉ अजय पोद्दार ने कहा कि देव तनु भट्टाचार्य के बारे में जितना बोला जाए वह कम है वह बहुत कम उम्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में निकल पड़े थे उन्होंने उत्तर बंगाल मालदा मुर्शिदाबाद के विभिन्न इलाकों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लिए काम किया है उन्होंने जमीन से जुड़े लोगों के साथ काम किया है और उनकी रोजमर्रा की समस्याओं के बारे में वह बहुत अच्छे से जानते हैं इसलिए उन्हें पूरा भरोसा है कि देव तनु भट्टाचार्य के आसनसोल सांगठनिक जिला अध्यक्ष बनने सेयहां के भाजपा कार्यकर्ताओं को एक नई ऊर्जा मिलेगी और जिससे आने वाले 2026 के बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी आसनसोल लोकसभा के सभी सात सीटों पर अपना परचम लहराएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page