आसनसोल टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश सफर के खर्चे पर उठाए सवाल का अग्निमित्रा पाल ने दिया करारा जवाब
1 min read
आसनसोल :आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल आज काली पहाड़ी इलाके में 39 नंबर वार्ड अंतर्गत छाता पाथर इलाके में पहुंची। यहां उन्होंने लोगों से जनसंपर्क अभियान चलाया इस मौके पर पत्रकारों के कई सवालों के जवाब भी दिया। कल ही आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश सफर के खर्चे पर कटाक्ष किया था और कहा था कि नरेंद्र मोदी के विदेश सफर के खर्चे की वजह से काफी फिजूल खर्ची होती है इस पर आज अग्निमित्रा पाल ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा को प्रधानमंत्री के विदेश सफर को लेकर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है क्योंकि उनकी पार्टी के नेता और मंत्री जिस तरह से सरकारी पैसों का दुरुपयोग करते हैं वह किसी से छुपा हुआ नहीं है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब विदेश जाते हैं तो वहां भारत का डंका बजता है आज भारत की साख पूरे विश्व में बन चुकी है अगर कोई व्यक्ति भारत से विदेश जाता है तो विदेश में लोग कहते हैं कि नरेंद्र मोदी के देश से वह व्यक्ति आया है नरेंद्र मोदी की वजह से आज भारत का विश्व में परचम लहराया है दूसरी तरफ टीएमसी के लोग भी सरकारी पैसों से सफर करते हैं लेकिन पश्चिम बंगाल का कोई भला नहीं होता उन्होंने आरोप लगाया के टीएमसी के नेता और मंत्री सिर्फ सरकारी पैसे की चोरी में सिद्ध हस्त है। उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश सफर पर बात करने से पहले शत्रुघ्न सिन्हा इस बात का जवाब दें के आसनसोल की जनता उन्हें देख क्यों नहीं पाती उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सरकारी खर्चे पर बात करने से पहले शत्रुघ्न सिन्हा सांसद के तौर पर आसनसोल के लिए क्या कर रहे हैं उस बात का जवाब दें। वहीं शत्रुघ्न सिन्हा ने कल एक और बात कही थी उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाया था कि वह जब भी बंगाल आते हैं यहां पर दंगा करवाने की कोशिश करते हैं इस पर अग्निमित्रा पाल ने कहा कि अगर बंगाल में कोई सही में दंगा करवाना चाहता है तो वह टीएमसी के नेता है उन्होंने साफ तौर पर कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री और टीएमसी के अन्य नेता यहां पर दंगा करवाना चाहते हैं और बीजेपी कभी भी धर्म के नाम पर राजनीति नहीं करती वह सभी को साथ लेकर चलने की बात कहती है जबकि टीएमसी सिर्फ धर्म के नाम पर लोगों को बांटकर राजनीति करने की कोशिश करती है उन्होंने कहा कि अमित शाह बंगाल के दौरे पर आने वाले थे लेकिन ईद को देखते हुए वह बंगाल फिलहाल नहीं आ रहे हैं लेकिन अमित शाह बंगाल जरूर आएंगे और टीएमसी के नेता कितनी भी कोशिश क्यों न कर लें भाजपा के जनाधार को बढ़ने से वह रोक नहीं सकते












