आसनसोल के भगत सिंह मोड पर भगत सिंह के वलिदान दिवस पर उन्हें दी गई श्रद्धांजलि
1 min read
आसनसोल :23 मार्च 1931 को अंग्रेजी शासको द्वारा भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया था आज उनकी शहादत दिवस के मौके पर आसनसोल के भगत सिंह मोड इलाके में स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया इस मौके पर यहां मंत्री मलय घटक आसनसोल नगर निगमके चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी तथा बर्नपुर नौजवान कमेटी के तमाम सदस्य उपस्थित थे इस मौके पर मलय घटक ने कहा कि आज शहीद भगत सिंह का बलिदान दिवस है उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया वह सिर्फ 24 साल के थे जब उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण त्याग दिए उन्होंने आज की नई पीढ़ी को शहीद भगत सिंह के आदर्शों से प्रेरित होकर देश और राष्ट्र के निर्माण के प्रति अपना सर्वस्व न्योछावर करने का आव्हान किया उन्होंने कहा कि वह खुद को बेहद भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं कि वह एक ऐसे महान क्रांतिकारी को श्रद्धांजलि दे पा रहे हैं वही अमरनाथ चटर्जी ने भी शहीद भगत सिंह के बलिदान को याद करते हुए उन्हें एक महान क्रांतिकारी बताया और कहा कि जिस तरह से शहीद भगत सिंह ने करोड़ नौजवानों को प्रेरित किया है उसकी मिसाल पूरे दुनिया में नहीं है उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह के आदर्शों पर चलकर ही एक आदर्श देश और राष्ट्र का निर्माण हो सकता है












