shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

रामनवमी को लेकर आसनसोल साउथ थाने के तरफ से रामनवमी कमेटीयों के साथ हुई बैठक

1 min read
  • आसनसोल :आने वाले रामनवमी त्योहार को देखते हुए कल आसनसोल नगर निगम के आलोचना भवन में आसनसोल दक्षिण थाने की तरफ से एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आसनसोल क्षेत्र के विभिन्न रामनवमी अखाड़ा कमेटी के सदस्य उपस्थित थे यहां पर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसी सेंट्रल ध्रुव दास एसीपी सेंट्रल 1 विश्वजीत नस्कर आसनसोल दक्षिण थाना प्रभारी कौशिक कुंडू आसनसोल दक्षिण थाने की फर्स्ट ऑफिसर अनन्या दे के अलावा आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अन्य अधिकारी उपस्थित थे इसके अलावा यहां विभिन्न रामनवमी अखाड़ा कमेटी के सदस्य महावीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा आदि भी उपस्थित थे इस मौके पर पुलिस अधिकारियों ने अखाड़ा कमेटी के सदस्यों को पुलिस द्वारा रामनवमी पर शोभायात्रा निकालने को लेकर कुछ जरूरी हिदायतें दी उन्होंने बताया कि डीजे का इस्तेमाल पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा अस्त्र-शस्त्रों का 100% प्रदर्शन नहीं किया जा सकेगा अन्य धर्मों के धार्मिक स्थलों के निकट से गुजरते समय शोभा यात्रा में शामिल लोगों को अन्य धर्म के धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना होगा समय को लेकर भी पुलिस अधिकारियों ने अखाड़ा कमेटी के सदस्यों को बताया कि रात 10:30 तक अगर शोभायात्रा समाप्त कर लिया जाए तो अच्छा होगा इससे शोभायात्रा के सुचारू संचालन में प्रशासन को भी सुविधा होगी वही एलईडी लाइट को लेकर भी ऐहतियात बरतने की बात कही गई है। पुलिस अधिकारियों ने अखाड़ा कमेटी के सदस्यों को बताया कि अन्य जिलों में एलईडी लाइट के पासवर्ड को हैक करके लाइट के जरिए कुछ आपत्तिजनक लिखने की बात सामने आई है जिससे समाज में अप्रिय घटना घटने की आशंका बनी रहती है। इसके लिए पुलिस अधिकारियों द्वारा सभी को यह सख्त हिदायत दी गई कि जो भी एलईडी लाइट लगाएंगे उसका पासवर्ड उनके पास ही होना चाहिए और किसी भी हालत में ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए कि कोई उसे हैक कर ले और लाइट के जरिए कुछ आपत्तिजनक लिख दे। इस बार भी पहले जितनी कमेटियां थी उतने ही कमेटी को शोभायात्रा निकालने की अनुमति दी गई है और रूट भी तय कर दिया गया है पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि यह प्राथमिक बैठक थी इसके बाद रामनवमी से पहले एक और बैठक होगी जिसमें सारी बातों को अंतिम रूप दिया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page