रेल पार के खानकाए आलिया वारसी मैकदा में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के रेल पार इलाके के ओके रोड स्थित खानकाए आलिया वारसी मैकदा मे आज एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस बारे में मोहम्मद मोईन करीम वारसी ने बताया कि आज खानकाए आलिया वारसी मैकदा मे नबी के चचाजात भाई और दामाद मौला ए कायनात का यौमे शाहदात है। उन्होंने बताया कि इस मौके पर 21 रमजान के दिन यहां पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया हर साल यहां पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है इसके साथ ही यहां पर मदरसा फैजाने वारिस का भी नामकरण किया गया कार्यक्रम के दौरान खानकाए के सदर मोहम्मद शमशाद वारसी नसीम मजीद अशरफी शहजाद अशरफ वारसी आरिफ अशरफी वारसी के अलावा इस क्षेत्र के तमाम लोग उपस्थित थे












