हाटन रोड पर बस स्टैंड के पास रोड पर ऑटो लगाने वाले चालकों को दक्षिण ट्रैफिक प्रभारी ने दी अहम हिदायत
1 min read
आसनसोल :आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के ट्रैफिक के विभाग की तरफ से नगर के विभिन्न इलाकों में ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करने के लिए प्रयास किया जा रहे हैं इसी क्रम में आज आसनसोल बस स्टैंड इलाके में सड़क के ऊपर जो ऑटो खड़े रहते हैं उनसे आसनसोल दक्षिण ट्रैफिक प्रभारी संजय मंडल के नेतृत्व में ट्रैफिक अधिकारियों ने बात की और उन्हें कुछ अहम हिदायत दी। संजय मंडल ने ऑटो चालकों को सड़क के एक तरफ ऑटो लगाकर रखने के लिए कहा और किसी भी हालत में जीटी रोड पर ऑटो लगाने से मना किया उन्होंने कहा कि ऐसा करने से ट्रैफिक की समस्या पर काफी हद तक काबू पाया जा सकेगा उन्होंने ऑटो चालकों से कहा कि रास्ते पर ऑटो लगाना कोई समाधान नहीं है लेकिन जब तक इसका कोई स्थाई समाधान नहीं निकलता है तब तक ऑटो चालकों को भी प्रशासन के साथ सहयोग करना है












