आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने मक्का अपार्टमेंट में अत्ताउल्लाह खान के साथ किया इफ्तार
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा आज आसनसोल के मक्का अपार्टमेंट में इफ्तार करने पहुंचे उन्होंने मक्का अपार्टमेंट के मालिक अत्ताउल्लाह खान और उनके परिवार के साथ यहां पर इफ्तार किया इस मौके पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वह हर साल आसनसोल में अपने इफ्तारी की शुरुआत मक्का अपार्टमेंट में अत्ताउल्लाह खान के परिवार के साथ ईफ्तारी करके करते हैं सांसद ने कहा कि उन्हें यहां आकर काफी अच्छा लगता है उन्होंने कहा कि रमजान का पवित्र महीना चल रहा है ईद आने वाली है और वह ऊपर वाले से प्रार्थना करते हैं कि यह सब के जीवन में खुशियां लेकर आए उन्होंने कहा कि आसनसोल को सिटी आफ ब्रदरहुड कहा जाता है और पूरे देश को आसनसोल से सीखने की जरूरत है












