उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए ट्रेनों का मार्ग-परिवर्तन
1 min read
आसनसोल :उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के अंतर्गत मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-जंघई सेक्शन के मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन-पिरथीगंज-मां बाराही देवी धाम-गौरा स्टेशनों पर दोहरीकरण कार्य के संबंध में 07 दिन तक (दिनांक 20.03.2025 से 26.03.2025 तक) पूर्व नॉन-इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य निष्पादित किया जाएगा। परिणामस्वरूप, निम्नलिखित ट्रेनों का मार्ग निम्नानुसार परिवर्तित किया गया है :-
*ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन :*
13005/13006 हावड़ा-अमृतसर-हावड़ा मेल (दिनांक 19.03.2025 से 25.03.2025 तक की यात्रा) को दोनों दिशाओं में अपने मौजूदा मार्ग के बजाय लखनऊ-सुल्तानपुर-वाराणसी के रास्ते चलाया जाएगा।












