shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

विधायक अग्निमित्रा पाल ने चलाया जनसंपर्क अभियान टीएमसी पर जमकर बरसीं

1 min read

आसनसोल :2026 के बंगाल विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी राजनीतिक पार्टियों द्वारा अभी से जनसंपर्क अभियान पर जोर दिया जा रहा है भारतीय जनता पार्टी की तरफ से भी इस क्षेत्र के मतदाताओं को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए जनसंपर्क पर जोर देते हुए पार्टी के बड़े नेता लोगों के बीच पहुंच रहे हैं इस कड़ी में आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल आज वराचक इलाके में पहुंची यहां पर उन्होंने लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को जानने की कोशिश की उन्होंने कहा कि आज राज्य में एक ऐसी सरकार चल रही है जो सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए काम करती है उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में भाजपा को चुनावों में बढ़त मिलती है वहां पर टीएमसी प्रशासन द्वारा कोई काम नहीं किया जाता उदाहरण के लिए उन्होंने कहा कि जिस बुथ पर भाजपा को बढ़त मिलती है वहां पर रास्ते का निर्माण नहीं किया जाता रास्ते का निर्माण किया जाता है और उस बूथ पर निर्माण को रोक दिया जाता है उसके बाद अगले बूथ पर जहां से टीएमसी को बढ़त मिली हुई है वहां से रास्तों का निर्माण किया जाता है विधायक ने कहा कि यह टीएमसी नेताओं की गिरी हुई सोच को दर्शाती है वहीं दीघा में जगन्नाथ मंदिर बनाए जाने के सवाल पर अग्निमित्रा पाल ने कहा की जगन्नाथ मंदिर पूरी दुनिया में एक ही है और उसका कोई डुप्लीकेट नहीं हो सकता उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि ममता बनर्जी ने जैसे स्वच्छ भारत अभियान का डुप्लीकेट निर्मल बांग्ला या प्रधानमंत्री आवास योजना का डुप्लीकेट बांग्ला आवास योजना बना दिया उनको लगता है कि वह पूरी के जगन्नाथ मंदिर का भी डुप्लीकेट बना सकती है लेकिन ऐसा नहीं हो सकता। और इस तरह से ममता बनर्जी बंगाल के हिंदुओं का दिल कभी नहीं जीत पाएंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page