shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल जिला अस्पताल में हुई सफल ब्रेस्ट इंप्लांट सर्जरी स्तन कैंसर के इलाज में आसनसोल जिला अस्पताल पूरे प्रदेश में बना मॉडल

1 min read

आसनसोल :आसनसोल जिला अस्पताल में आज एक बेहद कठिन और जिला स्तर पर पहला ऑपरेशन किया गया। इसे लेकर आज जिला अस्पताल में एक प्रेस मीट की गई। प्रेस मीट में बताया गया कि आज यहां एक महिला के स्तनों का इंप्लांट किया गया। महिला को स्तन कैंसर हुआ था। वह जिला अस्पताल में इलाज के लिए आई थी। काफी सारी जांच के बाद पता चला कि उनको स्तन कैंसर है। जिला अस्पताल में ही उनकी कीमोथेरेपी हुई तथा कैंसर का ऑपरेशन किया गया। इसके उपरांत जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर निखिल चंद्र दास के नेतृत्व में महिला के ब्रेस्ट इंप्लांट के बारे में फैसला लिया गया। इसके लिए पहले जिला स्वास्थ विभाग से संपर्क किया गया। जिले के मुख्य स्वस्थ अधिकारी डॉक्टर मोहम्मद युनुस के नेतृत्व में यह तय हुआ कि इस बारे में कोलकाता के पीजी हॉस्पिटल के कैंसर विशेषज्ञ डॉक्टर दीप्तेंद्र सरकार से संपर्क किया जाएगा। वह ब्रेस्ट इंप्लांट के ऑपरेशन के लिए राजी हो गए। लेकिन समस्या फंड की थी। इसके समाधान के लिए आसनसोल नगर निगम के स्वास्थ विभाग के अधिकारी डॉक्टर सोमनाथ मंडल से संपर्क किया गया। उन्होंने जिला अस्पताल को मेयर से आवेदन की सलाह दी। मेयर से आवेदन किया गया और नगर निगम की तरफ से इंप्लांट का खर्च उठाने की बात कही गई और फंड उपलब्ध कराया गया। आज आसनसोल जिला अस्पताल में डॉक्टर दीप्तेंद्र सरकार और एम आर बांगुर हॉस्पिटल के डॉक्टर रोनित राय के तत्वावधान मे और आसनसोल जिला अस्पताल के सभी डॉक्टरों के सहयोग से यह ऑपरेशन किया गया। प्रेस मीट में उपस्थित आसनसोल जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर निखिल चंद्र दास डॉक्टर दीप्तेंद्र सरकार डॉक्टर रोनित राय आसनसोल जिला अस्पताल के ऑनकोलॉजी विभाग के प्रभारी डॉक्टर अमित मुखर्जी सभी ने बताया कि जिला अस्पताल के स्तर पर इस तरह का यह पहला ऑपरेशन है। वहीं डाक्टर दीप्तेंद्र सरकार ने कहा कि जिला स्तर पर इस तरह का यह पहला ऑपरेशन है उन्होंने कहा कि इसके लिए आसनसोल जिला अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट डॉक्टर निखिल चंद्र दास पश्चिम बर्दवान जिले के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डाक्टर मोहम्मद यूनुस को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि यह ऑपरेशन बेहद कठिन था और जिला स्तर पर यह पहली बार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक पिंक कॉरिडोर बनाया गया है ताकि स्तन कैंसर से पीड़ित महिला को जिला अस्पताल स्तर पर जो भी जरूरी चिकित्सा सेवा की जरूरत हो वह बिना किसी देरी के मिल सके। उन्होंने कहा कि इस मामले में इस महिला को इसी तरह से चिकित्सा उपलब्ध कराया गया। डॉक्टर दीप्तेंद्र सरकार ने बताया कि आसनसोल जिला अस्पताल में जो डॉक्टर और अन्य कर्मचारी हैं उनके सहयोग से यह ऑपरेशन संभव हुआ। डॉक्टर सरकार ने बताया कि स्तन कैंसर के इलाज में आसनसोल जिला अस्पताल एक मॉडल के रूप में पूरे प्रदेश में स्थापित हुआ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page