चितरंजन के सिमजुड़ि इलाके में रेलवे के खाली क्वार्टर में चोरी
1 min read
चितरंजन :चितरंजन के सिमजुड़ि इलाके के 85 नंबर रास्ते के 11 बी आर विचित्रा सिंह के घर में दिनदहाड़े चोरी की घटना से सनसनी फैल गई विचित्रा सिंह आरपीएफ कर्मी हैं। वह अपने पुश्तैनी गांव गए हैं उनका क्वार्टर खाली पड़ा था उन्होंने क्वार्टर की निगरानी के लिए एक व्यक्ति को रखा हुआ था वह व्यक्ति दोपहर 12:30 बजे के आसपास क्वार्टर में ताला लगाकर बाहर गया था जब वह वापस आया तो देखा कि क्वार्टर का ताला टूटा हुआ है अपराधियों ने उनके घर से 15 हजार रुपए नगद चोरी कर लिया। लेकिन सिमजुड़ी 85 नंबर रास्ते को यहां का मेंन रोड कहा जाता है हमेशा ही यहां पर लोगों का आना-जाना रहता है ऐसे में दिनदहाड़े एक क्वार्टर से इस तरह की चोरी की घटना से लोगों के मन में दहशत फैल गई है रेलवे पुलिस फोर्स और चितरंजन पुलिस की कार्य कुशलता पर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं एक के बाद एक दुकानों क्वार्टरों को तोड़ा जा रहा है इलाके को सुनसान किया जा रहा है आशंका इस बात की जताई जा रही है कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो यहां और भी बड़ी घटना हो सकती है












