जमुड़िया बाजार के एक कपड़े की दुकान में लगी आग इलाके में अफरा तफरी
1 min read
जमुड़िया :जमुड़िया बाजार इलाके में स्थित एक कपड़े की दुकान में रात 1 बजे के आसपास भयानक आग लग गई आग लगने की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई घटना के बारे में तुरंत दमकल विभाग को खबर दी गई आसनसोल से दमकल विभाग की दो इंजनें और जमुड़िया के एक निजी कारखाने से एक इंजन मौके पर पहुंची और आग को बुझाने की कोशिश में जुट गई समाचार लिखे जाने तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है हालांकि जमुड़िया बाजार जैसे व्यस्त बाजार के अंदर कपड़े की दुकान में आग लगने की घटना से यहां के व्यापारी बेहद चिंतित हैं उनका कहना है कि जमुड़िया में फायर ब्रिगेड का कोई कार्यालय नहीं है जिस वजह से इस क्षेत्र में आग लगने की स्थिति में या तो आसनसोल या फिर रानीगंज से फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ता है जिससे काफी देर होती है लोगों की मांग है कि यहां पर एक फायर ब्रिगेड का कार्यालय बनाया जाए जमुड़िया बाजार के इस कपड़े की दुकान में रात 1 बजे आग लगी थी आखिरकार तकरीबन 6 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया












