shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

नए जिला भाजपा अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य ने की प्रेस मीट कहा भाजपा कार्यकर्ताओं ने नहीं पहनी है हाथों में चूड़ियां

1 min read

आसनसोल :होली के दौरान ही प्रदेश भाजपा द्वारा एक बड़ा फैसला लिया गया और 25 सांगठनिक जिलों में भाजपा द्वारा जिला अध्यक्षों में परिवर्तन किया गया इनमें से एक आसनसोल भी है बप्पा चटर्जी की जगह देवतनु भट्टाचार्य को आसनसोल जिला सांगठनिक का अध्यक्ष बनाया गया है आज उन्होंने शीतला में भाजपा के जिला कार्यालय में एक प्रेस मीट की इस मौके पर यहां पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष बप्पा चटर्जी वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णेंदु मुखर्जी के अलावा अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित थे यहां पर सबसे पहले नया जिला अध्यक्ष बनने के लिए देवतनु भट्टाचार्य को अन्य भाजपा नेताओं द्वारा बधाई दी गई और उन्होंने होली के अवसर पर एक दूसरे को रंग भी लगाया इसके बाद पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए नए भाजपा जिला अध्यक्ष ने दावा किया कि आज की तारीख में पूरे पश्चिम बंगाल में टीएमसी का संगठन ना के बराबर है उन्होंने कहा कि संगठन के तौर पर टीएमसी की कमर टूट चुकी है लेकिन सरकार में वह सिर्फ पुलिस और प्रशासन के दम पर टिकी हुई है उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए भाजपा का शीर्ष नेतृत्व पूरी तरह से उनके साथ है और टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ पर कब्जे को रोकने के लिए भाजपा द्वारा भी सबसे निचले स्तर पर भाजपा के संगठन को मजबूत किया जा रहा है उन्होंने कहा कि टीएमसी के नेता अगर यह सोचते हैं कि अब वह डरा धमका कर भाजपा कार्यकर्ताओं को चुप कर देंगे तो ऐसा होने वाला नहीं है क्योंकि लोगों के मन में टीएमसी के प्रति अब कोई भावना नहीं रही लोग चाहते हैं कि टीएमसी जाए और लोगों के इस भावना को अमली जामा पहनाने के लिए भाजपा का हर कार्यकर्ता पूरी तरह से तत्पर होकर इस कठिन लड़ाई में लड़ने के लिए तैयार है उन्होंने कहा कि जरूर इसमें मुश्किलें आएंगी लेकिन भाजपा नेतृत्व इसके लिए तैयार है और इसे देखते हुए भाजपा नेतृत्व द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने की दिशा में हर संभव कदम उठाए जा रहा है उन्होंने कहा कि सत्ता परिवर्तन किसी एक पार्टी के द्वारा नहीं होता सत्ता परिवर्तन आम जनता करती है और बंगाल में बंगाल की जनता सत्ता परिवर्तन के लिए मानसिक रूप से तैयार हो चुकी है और भाजपा कार्यकर्ता और नेता बंगाल की जनता की उस भावना का सम्मान करते हुए इस लोकतांत्रिक संघर्ष के लिए तैयार हैं। वही टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर द्वारा भाजपा नेता और बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी को दी गई धमकी के परिपेक्ष में देवतनु भट्टाचार्य ने कहा यह तो समय ही बताएगा कि कौन किस पर भारी पड़ेगा भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी हाथों में चूड़ियां नहीं पहन रखी है और टीएमसी के हर कार्रवाई का समुचित और उनके ही भाषा में जवाब दिया जाएगा उन्होंने कहा कि आज बंगाल की राजनीतिक हालत ऐसे हो गई है कि जब बाहर राज्य के लोग बंगाल के बारे में जानते हैं तो हैरत में पड़ जाते हैं कि एक पार्टी किस तरह से अपने राजनीतिक फायदे के लिए पुलिस और प्रशासन का इतना गलत इस्तेमाल कर सकती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page